---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

International Self-Care Day 2025:डॉक्टर के बिना भी ऐसे रखें अपनी सेहत का पूरा ध्यान, WHO ने बताया क्यों सेल्फ केयर जरूरी

International Self-Care Day 2025: क्या आपको भी हर छोटी-मोटी परेशानी के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ता है? अगर आप चाहते हैं कि अपनी सेहत को खुद से संभाल सकें वो भी सही और सुरक्षित तरीके से तो WHO की इन सेल्फ केयर टिप्स को अपनाएं।

---विज्ञापन---

International Self-Care Day 2025: हर साल 24 जुलाई को इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे मनाया जाता है। इस दिन को खासतौर पर इसलिए मनाया जाता है ताकि हर इंसान खुद की सेहत का ख्याल रख सकें और अपनी सेहत के प्रति स्वयं जागरुक रहे। आजकल जिस प्रकार की जीवनशैली लोगों द्वारा अपनाई जा रही है उसके मद्देनजर अब लोगों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि पिछले कुछ सालों में लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक बढ़ गया है। ऐसे में हमें अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कुछ जरूरी उपायों को अपनाना चाहिए। WHO ने इस बारे में लोगों को क्या राय दी है चलिए जानते हैं।

क्या है WHO की सलाह?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि स्व-देखभाल यानी कि सेल्फ-केयर न सिर्फ आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है बल्कि ये हमारी मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भरता भी कम करता है। स्व-देखभाल की मदद से लोगों को डायबिटीज, शुगर और बीपी जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अगर इन्हें हम कंट्रोल कर लेते हैं, वो भी बिना दवाओं के तो भविष्य में हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी समस्याओं से भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Rajiv Dixit Health Tips: 21 दिनों में पूरी होगी कैल्शियम की कमी, सूजन और गांठों में भी आराम देगा ये नुस्खा

WHO इसे क्यों जरूरी मानता है?

रिप्रोडक्टिव हेल्थ एंड रिसर्च विभाग के डॉक्टर मंजुला नरसिम्हन बताती हैं कि सेल्फ केयर की मदद से हमारी हेल्थ की क्वालिटी इंप्रूव होती है। यह हमें क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मदद करता है। दरअसल, क्रोनिक डिजीज का इलाज मुश्किल होता है और तकलीफ बहुत ज्यादा होती है, इसलिए हर किसी को अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाए स्वयं इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

---विज्ञापन---

सेल्फ केयर टिप्स

  • शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल जरूर करें।
  • नींद, अच्छी और पर्याप्त नींद सेल्फ केयर के लिए जरूरी है।
  • डाइट, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन्स जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर डाइट भी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है।
  • स्ट्रेस कम करने के लिए माइंडफुलनेस और मेडिटेशन कम करें।
  • शराब और तंबाकू का सेवन कम या बिल्कुल न करें।

ये भी पढ़ें- बिना वजह सूजन और बॉडी पर नीले निशान? कहीं आपको तो नहीं ट्रंप वाली बीमारी

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2025 01:58 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola