Urinary Frequency In Hindi: क्या आपको दिन में बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है? थोड़ी-थोड़ी देर में पेशाब आने की इच्छा होती है या रात में भी कई बार नींद खुल जाती है? बार-बार पेशाब आने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. ज्यादा पानी पीना, कुछ दवाएं, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, ओवरएक्टिव ब्लैडर, डायबिटीज और पुरुषों में बढ़ी हुई प्रोस्टेट जैसी स्थितियां इसके कारण हो सकती हैं, लेकिन कई बार आपकी डाइट भी ब्लैडर को इफेक्ट कर सकती है. वहीं किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर का कहना है कि पेशाब ज्यादा आने की समस्या को बढ़ा सकते हैं. खासतौर पर कैफीन, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, खट्टे फल और मसालेदार चीजों को कुछ लोगों में ट्रिगर के तौर पर देखा जाता है.
इसे भी पढ़ें- रोज दही खाने से क्या होता है? यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने बताए शरीर को मिलने वाले अद्भुत फायदे
कैफीन वाली चीजें
अगर आप दिन की शुरुआत कॉफी या चाय से करते हैं और दिनभर कई कप लेते हैं तो यह बार-बार पेशाब आने की एक वजह हो सकती है. कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक्स जैसे कैफीन वाले पेय पेशाब बढ़ा सकते हैं और कुछ लोगों में ब्लैडर की भी समस्या बढ़ा सकती है. इसलिए अपने आहार में शामिल चीजों का ध्यान रखें.
खट्टे फल और उनका जूस
संतरा, नींबू, मौसमी और दूसरे फ्रूट एसिडिक होते हैं. कुछ लोगों में ये ब्लैडर को परेशान कर सकते हैं और पेशाब की जरूरत बढ़ा सकते हैं. खासकर खट्टे फलों का जूस.. कुछ लोगों के लिए ज्यादा परेशानी पैदा कर सकता है. इसलिए हर इंसान को इन फलों से परहेज करना चाहिए. अगर इन्हें खाने या जूस पीने के बाद बार-बार पेशाब आने की दिक्कत है.
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
सोडा, कोल्ड ड्रिंक और दूसरे ड्रिंक्स भी कुछ लोगों में ब्लैडर बढ़ा सकते हैं. खास बात यह है कि अगर कार्बोनेटेड ड्रिंक में कैफीन भी मौजूद है तो दो संभावित ट्रिगर एक साथ हो सकते हैं. इसलिए बार-बार पेशाब आने की शिकायत वाले लोगों को इनका सेवन सीमित करके देखना चाहिए.
बहुत ज्यादा मसालेदार खाना
मिर्च और बहुत ज्यादा मसालेदार खाना भी ब्लैडर वाले लोगों में परेशानी बढ़ा सकता है. सलाह में मसालेदार फूड को भी उन चीजों में शामिल किया गया है जो कुछ लोगों में ब्लैडर के लक्षणों को बढ़ा सकती हैं. अगर मसालेदार खाना खाने के बाद आपको बार-बार पेशाब आने, अचानक तेज होने या ब्लैडर में जलन जैसी समस्या महसूस होती है.
हर बार बार-बार पेशाब आने की वजह खाना नहीं होता
यह समझना जरूरी है कि बार-बार पेशाब आने का मतलब हमेशा यह नहीं है कि आपने कोई गलत चीज खा ली है. UTI, ओवरएक्टिव ब्लैडर, डायबिटीज, ज्यादा मात्रा में पानी पीना, कुछ दवाएं और पुरुषों में बढ़ी हुई प्रोस्टेट जैसी कई वजहें हो सकती हैं. इसलिए आपको परहेज करना चाहिए.
कैसे पता करें कि कौन-सा खाना आपको ट्रिगर कर रहा है?
हर इंसान का ब्लैडर अलग तरह से बिहेव कर सकता है. इसलिए कुछ लोगों में कोई खास खाना इसके लक्षण बढ़ा सकता है, जबकि दूसरे इंसान पर उसका असर नहीं होता. इसके लिए आप कुछ दिनों तक एक डाइट प्लान करें, ताकि आपको राहत मिल सके.
इसे भी पढ़ें- यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, दिल्ली में सामने आए H1N1 के 166 नए मामले; मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2612
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
5 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
6 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
12 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
16 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- KIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines