21 दिन में कंट्रोल होगा यूरिक एसिड, अपनाएं डॉक्टर का ये घरेलू नुस्खा

Uric Acid Reducing Tips: यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में गठिया, गाउट और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। अगर आप इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में बस इस एक होममेड ड्रिंक को शामिल करें।

Source-freepik

Uric Acid Reducing Tips: लाइफस्टाइल बिगड़ने पर हमें तरह-तरह की समस्याएं होने लगती हैं। यूरिक एसिड, शुगर और बीपी इनमें से कुछ डिजीज हैं। हाई यूरिक एसिड की समस्या इतनी गंभीर होती जा रही है कि लोगों को इससे छुटकारा पाने के लिए मेडिकल हेल्प लेनी पड़ रही है। बता दें कि यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक एसिड है, जो जरूरी तो होता है लेकिन जब यह हाई हो जाता है, तो उतना ही नुकसानदायक बन जाता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा सिंपल नुस्खा बता रहे है, जो हर कोई ट्राई कर सकता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

यूनानी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि अगर किसी का यूरिक एसिड बढ़ा रहता है, तो उसके जॉइंट्स, जोड़ों और मसल्स में दर्द रहेगा। अगर आपको इन हिस्सों में सूजन दिखाई दे रही है, तो यह भी बढ़ा हुआ यूरिक एसिड का लक्षण है। ये मरीज उनके द्वारा दिया गया घरेलू फॉर्मूला ट्राई कर सकते हैं, जो सिर्फ 21 दिनों में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

क्या है यह घरेलू नुस्खा?

उन्होंने सभी यूरिक एसिड के मरीजों को एक होममेड ड्रिंक के बारे में बताया है, जिसे नियमित रूप से अगर कोई खाली पेट पीना शुरू कर दें तो सिर्फ 21 दिनों के अंदर ही उसे बदलाव दिखने लगेगा। इस ड्रिंक को बनाना भी आसान है। यह ड्रिंक बनाने के लिए आपको सिर्फ 2 चीजें चाहिए, एक चम्मच अजवाइन और 1 चम्मच कसा हुआ अदरक लेना है। अब इन दोनों चीजों को 1 गिलास पानी में मिलाकर अच्छे से उबाल लें। इस पानी को तब तक उबालें जब तक यह एक तिहाई मात्रा में न बच जाए। इसके बाद थोड़ा ठंडा करके इसे खाली पेट सुबह के समय रोजाना पिएं।

विज्ञापन

इस ड्रिंक को पीने के फायदे

  • यूरिक एसिड स्तर कम होगा।
  • सूजन और दर्द में कमी।
  • टॉक्सिक और वेस्ट बाहर निकलेगा।
  • इम्यूनिटी बढ़ेगी।
  • ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल होगा।
  • बॉडी पेन कम होगा।
  • बॉडी डिटॉक्स होगी।

यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत

  • जोड़ों में दर्द।
  • जोड़ों में सूजन और लालिमा।
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस करना या खून आना।
  • बार-बार पेशाब आना।

ये भी पढ़ें- Health Tips: पर्सनालिटी से तय होगा वर्कआउट, बेस्ट है फिट रहने का ये फॉर्मूला

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ