High Uric Acid: गाउट आर्थराइटिस का एक प्रकार है जोकि यूरिक एसिड के कारण होता है. यूरिक एसिड एक प्रकार का वेस्ट पदार्थ होता है जो प्यूरिन से भरपूर फूड्स खाने पर शरीर में रिलीज होता है. आमतौर पर किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है लेकिन अगर यूरिक एसिड का लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो यह शरीर में फैलने लगता है. यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स हाथ-पैरों की उंगलियों में जमने लगते हैं और गठिया (Gout) की दिक्कत हो जाती है. ऐसे में यूरिक एसिड के लेवल्स कम रखने की कोशिश करना बेहद जरूरी है. जनरल फिजीशियन और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में बताया है कि कौनसी गलतियां यूरिक एसिड लेवल्स को बढ़ा सकती हैं. डॉक्टर का कहना है कि इन गलतियों के कारण ठंड के मौसम में यूरिक एसिड बढ़ता है, गठिया का दर्द बढ़ सकता है और जोड़ों में दर्द रहता है. ऐसे में आप भी जान लीजिए कौनसी हैं वो गलतियां जो यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बनती हैं और जिनसे परहेज किया जाना जरूरी है.
यूरिक एसिड बढ़ाने वाली गलतियां | Mistakes That Increase Uric Acid
बहुत मीठा खाना
डॉक्टर का कहना है कि बहुत ज्यादा मीठा खाना खाने या शुगरी ड्रिंक्स यानी मीठे पेय पदार्थ पीने से शुगर के क्रिस्टल्स यूरिक एसिड को शरीर में जमाने का काम करते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या गरबा खेलते हुए आ सकता है हार्ट अटैक? डॉक्टर ने कहा Garba Dance से पहले जरूर करें ये काम
चलना-फिरना कम करना
अगर चलना-फिरना कम कर देंगे और किसी तरह की एक्सरसाइज भी नहीं करेंगे तो इससे शरीर का मोटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और यूरिक एसिड का इकट्ठा होने लगता है.
पानी कम पीना
यूरिक एसिड को शरीर खुद ही फिल्टर करके पेशाब के रास्ते निकाल देता है. लेकिन, अगर पानी कम पिया जाए तो यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते बाहर नहीं निकलेगा और शरीर में ही जमा होता रहेगा.
हाई प्रोटीन डाइट लेना
ज्यादा मीट वाली या हाई प्रोटीन डाइट लेने पर शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगेगा. यूरिक एसिड ज्यादा बनेगा तो शरीर में जमेगा भी ज्यादा जिससे शरीर इसे नेचुरली फिल्टर करके नहीं निकाल सकेगा.
ज्यादा कॉफी या चाय पीना
कैफिनेटेड ड्रिंक्स पीने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इससे शरीर में यूरिक एसिड जमने लगता है और बढ़ जाता है.
कैसे कम होगा यूरिक एसिड
- यूरिक एसिड कम करने के लिए नींबू पानी (Lemon Water) पिया जा सकता है. लेकिन, आपको ठंडा नींबू पानी नहीं पीना है बल्कि गर्म नींबू पानी पीना है.
- चेरी जूस पीने पर इंफ्लेमेशन कम हो सकती है और यूरिक एसिड लेवल्स कम होने में असर दिखता है.
- सेब का सिरका पीने पर भी हाई यूरिक एसिड कम होने लगता है. सेब का सिरका पानी में डाइल्यूट करके ही पिएं.
- अदरक (Ginger) का सेवन भी यूरिक एसिड को कम कर सकता है. अदरक को छोटे टुकड़े में काटकर पानी में डालें और उबाल लें. इस पानी को छानकर हल्का गर्म पीने पर यूरिक एसिड कम होता है.
- खीरे का जूस पीने पर यूरिक एसिड लेवल्स कम होने में असर दिख सकता है. खीरे का जूस शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि के व्रत में इन 5 लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, बिगड़ सकती है तबीयत
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
9 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
13 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
15 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
17 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines