Salt in Food: आजकल कई लोगों की आदत होती है कि खाना प्लेट में आते ही ऊपर से नमक छिड़क ना शुरू कर देते हैं. दाल हो, सब्जी हो या सलाद… बिना नमक बढ़ाए स्वाद अधूरा लगता है. कई बार खाने में नमक सही नहीं होता है, लेकिन फिर भी कुछ लोग ऊपर से नमक डालकर खाते हैं. हालांकि, यह आदत लोगों को नॉर्मल लगती है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह आदत धीरे धीरे शरीर पर बुरा असर डाल रही है. अगर वक्त रहते इस आदत को कंट्रोल ना किया जाए तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ सकती है. आइए इस लेख में जानते हैं कि ऊपर से नमक डालकर खाना क्यों नुकसानदायक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- टाइट पेटीकोट पहनने से भी हो सकता है कैंसर! जानिए क्या है साड़ी कैंसर और इसके लक्षण
ऊपर से नमक डालने पर क्या कहता है आयुर्वेद?
आयुर्वेद में नमक को जरूरी तो माना गया है, लेकिन सीमित मात्रा में क्योंकि जरूरत से ज्यादा नमक खाना नुकसानदायक हो सकता है. डॉक्टर्स के अनुसार नमक हमेशा खाना बनाते समय ही डालना चाहिए, ताकि वह संतुलित मात्रा में शरीर में जाए. यह बात अलग ही कि आप खाने में नमक ही डालना भूल गए हैं.
खाने में ऊपर से नमक डालने पर क्या होता है?
- ब्लड प्रेशर पर असर- ऊपर से नमक डालने से शरीर में सोडियम की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है.
- किडनी पर असर- ज्यादा नमक खाने से किडनी पर असर होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर से नमक को बाहर निकालने का काम करती है. ऊपर से नमक डालने से किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है.
- पानी रुकने की समस्या- ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा होने लगता है. इससे हाथ-पैरों में सूजन, भारीपन और चेहरे पर फुलाव दिख सकता है.
- पाचन तंत्र पर असर- आयुर्वेद कहता है कि जरूरत से ज्यादा नमक अग्नि को बिगाड़ देता है. इससे गैस, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
- हड्डियों पर असर- ज्यादा नमक शरीर से कैल्शियम को बाहर निकाल देता है. इससे धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और आगे चलकर जोड़ों में दर्द या ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है.
क्या करें?
- खाने में ऊपर से नमक डालने की आदत को कम करें और धीरे-धीरे छोड़ दें.
- खाने में पहले से डाले गए नमक से ही संतुष्टि लें और अपना काम करें.
- स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू, हरी धनिया या मसालों का इस्तेमाल करें.
- रोजाना नमक सीमित मात्रा में खाएं और अगर खाने में नमक कम लग रहा है तो प्लेट में निकालने से पहले डाल लें.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही ये गलती कर रहे हैं तो संभल जाएं! ब्लड प्रेशर वालों के लिए ये आदत बन सकती है मौत की वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
3 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
5 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
6 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
8 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
8 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
12 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines