बीमारियों का कारण बनती हैं ये आदतें, जानें डॉक्टर की स्पेशल एडवाइस

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए आपको अपनी रोजमर्रा की आदतों पर गौर करने की जरूरत होती है। सही खानपान, सही लाइफस्टाइल और नींद कुछ ऐसे फैक्टर्स हैं, जो आपको हेल्दी रखने में सहायता प्रदान करते हैं। मगर आधुनिक जिंदगी में की जाने वाली कुछ गलतियां ऐसी होती हैं, जो आपको धीरे-धीरे बीमार कर रही हैं। डॉक्टर से जानते हैं इस बारे में।

healthy tips

healthy tips

हमारा शरीर हमारी सही और खराब आदतों पर ही निर्भर करता है। अगर हम अच्छी और हेल्दी आदतों और नियमों का पालन करेंगे तो फिट एंड फाइन रहेंगे। मगर खराब लाइफस्टाइल फॉलो करेंगे और शराब या धूम्रपान जैसी आदतों को अपनी लाइफ में शामिल करेंगे तो बीमार होना तय है। मगर बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों को अनहेल्दी रहने के कुछ आधुनिक तरीके भी तोहफे में दे दिए हैं। जैसे सीरीज देखना, वो भी रातभर जागकर। चलिए बताते हैं ऐसी ही 7 आदतों के बारे में जो इन दिनों हर युवा अपना रहा है।

विज्ञापन

ये आदतें कर रही हैं आपको बीमार

1. दिन भर फोन का यूज

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक चला-चला कर दिन-रात जगे रहना और सिर्फ 4-5 घंटे की नींद लेना। ऐसा करने से आप अगले दिन कभी भी अपने काम में फोकस नहीं कर पाएंगे और कमजोरी महसूस करेंगे।

विज्ञापन

2. पानी न पीना

कम से कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन, स्किन डैमेज और ऑर्गन डैमेज हो सकता है। सही मात्रा में पानी न पीना आपको बीमार कर सकता है और गंभीर रोग का कारण बन सकता है।

विज्ञापन

3. जंक फूड

युवाओं के बीच जंक फूड और मीठा खाने की लालसा इतनी तेज हो गई है कि अब उन्हें खाना खाने के लिए सबसे आसान फूड्स प्रोसेस्ड और रेडी टू ईट मील्स लगते हैं। ताजे फलों और सब्जियों से दूरी बनाना शरीर को नष्ट कर रहा है।

विज्ञापन

4. बाहर न निकलना

धूप में न निकलना, पार्क और प्रकृति का आनंद ना लेना और बस दिनभर घर में बंद कमरे में पड़े रहने से डिप्रेशन होता है। इससे शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो जाती है। यह विटामिन बालों, हड्डियों और त्वचा के लिए जरूरी है।

विज्ञापन

5. खाने का सही टाइम न होना

विज्ञापन

डॉक्टर विकास बताते हैं कि खाने-पीने कि टाइम कभी फिक्स न करना और जब भूख लगे तब खाना खाने से शरीर कंफ्यूज हो जाता है और हर वक्त थका हुआ और बीमार महसूस करता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि असमय खाना खाने से शरीर को पोषण भी नहीं मिलता है।

6. स्ट्रेस

विज्ञापन

आजकल तनाव को हर किसी ने अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया है लेकिन यह समझना जरूरी है कि स्ट्रेस और तनाव अनिद्रा, दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर भी कारण बनता है।

7. व्यायाम न करना

विज्ञापन

शारीरिक गतिविधियों से दूरी बनाना और एक्सरसाइज न करने से भी आप बीमार और कमजोर हो सकते हैं। व्यायाम न करने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और मांसपेशियों में कमजोरी हो जाती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

झारखंड के डॉक्टर विकास बताते हैं कि इंसान खुद को बीमार रखने के लिए स्वयं ही जिम्मेदार हो सकता है अगर वे इन 7 आदतों को रोज अपनी दिनचर्या में करता रहता है। इन आदतों को फॉलो करने से आप हर समय थके हुए रहेंगे और तन- मन में बीमारियों को भर देंगे। अगर इससे बाहर निकलना है, तो ये उपाय अपनाएं।

विज्ञापन

5 हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स

  • पानी की कमी न होने दें चाहे कोई भी मौसम हो। अपनी डाइट में हाइड्रेशन वाले फूड्स को शामिल करें।
  • व्यायाम करने के लिए सुबह या शाम के समय वॉक करना सबसे अच्छा विकल्प है।
  • जंक फूड को हेल्दी स्नैक्स से रिप्लेस करें। फलों को भी खा सकते हैं।
  • फोन का इस्तेमाल संभलकर और उतना ही करें कि वह आपके शरीर को नुकसान न पहुंचाए।
  • बीमारियों से बचने के लिए समय-समय पर डॉक्टरी सलाह व जांच करवाएं।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ