अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि अपने खानपान से लेकर हम क्या रोज करते हैं और शरीर में क्या बदलाव नजर आ रहे हैं उनका ध्यान रखना जरूरी है. अक्सर लोग सोचते हैं कि शरीर में होने वाले कुछ बदलाव, जैसे वजन का घटना, थकान या किसी तरह का असामान्य दर्द के पीछे कोई मामूली कारण या फिर बुखार है, जो घर में रखी दवा खाकर ठीक हो जाएगी. लेकिन लोग ये भूल जाते हैं कि कई बार ऐसी छोटी-मोटी समस्या एक बड़ी बीमारी की ओर इशारा करती है, जिसमें एक बड़ा और गंभीर नाम कैंसर का है. आइए आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताते हैं, जो कैंसर की ओर इशारा करते हैं.
यह भी पढ़ें: पेट में हर समय जलन महसूस होना कैंसर का लक्षण तो नहीं? यहां जानिए Stomach Cancer के क्या हैं संकेत
शरीर में कैसे पैदा होता कैंसर?
WHO के अनुसार, शरीर में कैंसर तब पैदा होता है, जब कुछ कोशिकाओं के DNA में बदलाव (म्यूटेशन) होने लगते हैं. सामान्य कोशिकाएं एक तय प्रक्रिया के अनुसार बढ़ती और खत्म होती हैं, लेकिन कैंसर की स्थिति में कोशिकाएं बिना नियंत्रण के तेजी से बढ़ने लगती हैं. धीरे-धीरे ये कोशिकाएं गांठ या ट्यूमर बना सकती हैं और शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल सकती हैं. इसके प्रमुख कारणों में, धूम्रपान, तंबाकू, शराब, अस्वस्थ खानपान, मोटापा, संक्रमण, पारिवारिक इतिहास और कई कारण हो सकते हैं.
कैंसर में कैसे दिखते हैं संकेत?
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में अमूमन लक्षण दिखाई नहीं देते हैं और अगर दिखाई देते हैं, तो इतने आम लगते हैं कि लोग इन्हें मामूली समझ लेते हैं. लोगों को यही लापरवाही इसकी बड़ी ताकत होती है, क्योंकि जब तक मरीज इसके लक्षणों को नजरअंदाज करता रहता है, कैंसर अपनी जड़ों को मजबूत बनाती रहती है और जब इसके गंभीर लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तबतक बहुत देर हो चुकी होती है. इसलिए जरूरी है कि नीचे दिए गए लक्षण आपको दिखे, तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. American Cancer Society के अनुसार,
- बहुत ज्यादा थकान जो आराम करने पर भी ठीक न हो
- बिना किसी साफ वजह के वजन का 10 पाउंड (लगभग 5 किलो) या उससे ज्यादा कम होना
- खाने-पीने से जुड़ी समस्याएं, जैसे भूख न लगना
- मुंह में बदलाव, जैसे छाले या निगलने में तकलीफ
- ब्रेस्ट, लिम्फ नोड्स या शरीर में कहीं भी सूजन या गांठ
- शरीर में कहीं भी ऐसा दर्द जो ठीक न हो या बढ़ता जाए, खासकर अगर यह नया हो या इसकी कोई साफ वजह न हो.
- त्वचा में बदलाव, जैसे नया तिल या तिल में बदलाव, या ऐसा घाव जो ठीक न हो
- खांसी या आवाज का भारीपन जो ठीक न हो
- बिना किसी साफ वजह के असामान्य ब्लीडिंग या चोट के निशान
- मल त्यागने की आदतों में बदलाव, जैसे कब्ज या दस्त जो ठीक न हों या मल के रूप-रंग में बदलाव
- मल में खून आना
- ब्लैडर में बदलाव, जैसे पेशाब करते समय दर्द, पेशाब में खून आना, या बार-बार या कम बार पेशाब आना.
- बुखार या रात में पसीना आना
- सिरदर्द, देखने या सुनने में समस्या
अगर इस तरह के लक्षण या इसके अलावा कोई अजीब लक्षण आपको दिखाई दे रहे हैं, तो बेहतर रहेगा कि इन्हें मामूली न समझे और तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं, ताकि कारण का मालूम चल सके और उसके अनुसार इलाज शुरू किया जा सके.
यह भी पढ़ें: बिना शराब पिए भी चढ़ रहा है नशा? जानिए क्या है ऑटो-ब्रूअरी सिंड्रोम, जब आंतें खुद बनाने लगती हैं अल्कोहल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
11 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
12 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
14 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
15 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
18 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: WHO, American Cancer Society
First published on:
Know More: Editorial Guidelines