हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने के 7 फायदे, ये 4 लोग ऐसा करने से परहेज करें

Turmeric Water Benefits: भारत के घरों की रसोई में मिलने वाले मसाले सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाते, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान माने जाते हैं। हल्दी ऐसा ही एक मसाला है। रोज खाली पेट 1 गिलास हल्दी के साथ गुनगुना पानी पीने से शरीर को ये लाभ मिलेंगे।

विज्ञापन
Haldi Water Benefits

Turmeric Water Benefits: सुबह की शुरुआत हल्दी के पानी के साथ करेंगे तो शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलेंगे। हल्दी एक गुणकारी औषधीय मसाला है। हल्दी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। हल्दी खाने का रंग और स्वाद तो बढ़ाती है, साथ में खाने को पौष्टिक भी बनाने में मदद करती है। हल्दी से दांत, इम्युनिटी और पेट की समस्याओं में भी आपको राहत मिलती है। हल्दी हृदय से के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का काम करती है। जानिए रोजाना इसके सेवन से शरीर को क्या लाभ मिलेंगे।

हल्दी का पानी पीने के अनोखे लाभ

वेट लॉस

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ 1 चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। हल्दी पेट की चर्बी को पिघलाने में सबसे ज्यादा कारगर मानी जाती है।

पाचन शक्ति

खाली पेट 1 गिलास हल्दी का पानी आपके पाचन को मजबूत बनाता है। हल्दी का
पानी पीने से अपच, गैस, एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है। सुबह-सुबह एक गिलास हल्दी का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और आप अच्छे से फ्रेश हो पाते
हैं।

विज्ञापन

एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज

हल्दी एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से संपूर्ण है। इससे शरीर में हो रही सूजन कम होती है।
कई बार हमें सुबह-सुबह उठने के बाद पेट में सूजन या चेहरे पर हल्की-हल्की सूजन दिखाई देती है, इससे राहत पाने के लिए आपको रोज खाली पेट 1 गिलास हल्दी का पानी पीना चाहिए।

इम्युनिटी बूस्टर

हल्दी में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स, दोनों मौजूद होते हैं। इन दोनों तत्वों से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हल्दी से आप मौसमी बीमारियों, इंफेक्शन्स तथा किसी भी अन्य फ्लू से बच सकते हैं। खासतौर पर मानसून में फ्लू, खांसी-जुकाम के मामले ज्यादा होते हैं, तो इन दिनों आपको अपने दिन की शुरुआत हल्दी के पानी से ही करनी चाहिए।

विज्ञापन

हेल्दी स्किन

हल्दी के अंदर ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा के डेड सेल्स को साफ करने
में मदद करते हैं। हल्दी त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाने में मदद करती है।
हल्दी का पानी पीने से एजिंग की समस्या से भी बचा जा सकता है। हल्दी का पानी
कील-मुहांसों को भी कम करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करें

हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है। जो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को
नियंत्रित करता है। करक्यूमिन खून में इंसुलिन घुलने के प्रोसेस को धीमा करता है,
जिससे डायबिटीज से बचने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अलर्ट! दिल्ली में फिर डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत; अब भी न संभले तो फैल जाएगी महामारी!

साइनस में लाभदायक

जो लोग साइनस के इंफेक्शन से पीड़ित रहते हैं, उनके लिए हल्दी रामबाण है। इन
लोगों को हल्दी के साथ गुनगुना पानी और 2 काली मिर्च का पाउडर मिलाकर लेना
चाहिए। इससे सर्दी-खांसी और जुकाम में राहत मिलती है। हल्दी का पानी पीने से
बलगम बनने की शिकायत भी कम होती है।

विज्ञापन

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए ज्यादा हल्दी?

  • लिवर और पित्त से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो हल्दी का सेवन कम करें।
  • यदि आप खून पतला करने की दवा ले रहे हैं तो भी हल्दी आपके लिए नुकसानदायक है।
  • गर्भवती महिलाओं को भी ज्यादा हल्दी नहीं लेनी चाहिेए।
  • किडनी स्टोन वाले मरीज भी हल्दी संभलकर खाएं।

ये भी पढ़ें- डेंगू कितना खतरनाक? पहचानें बीमारी के शुरआती लक्षण और ऐसे करें बचाव

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola