डेंगू कितना खतरनाक? पहचानें बीमारी के शुरआती लक्षण और ऐसे करें बचाव

Dengue Alert: दिल्ली में डेंगू ने दस्तक दे दी है। यहां अब तक 2 लोगो की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में डेंगू के संकेतों और शुरुआती लक्षणें को समझना और इससे बचाव के तरीके जानना बेहद जरूरी है।

Dengue Alert

Dengue Alert

Dengue Alert: दिल्ली में डेंगू अपने पैर पसार रहा है। राजधानी में अबतक डेंगू से 2 मौतें हो चुकी हैं। यहां पहली मौत दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में हुई, तो वहीं, सफदरजंग में दूसरी मौत की पुष्टि हुई है। दिल्ली में इस साल डेंगू के अबतक 675 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें अगस्त में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में डेंगू के बारे में सबकुछ जानना जरूरी है। डेंगू कैसे होता है, इसके शुरुआती संकेत और बचाव के उपाय।

विज्ञापन

डेंगू क्या है?

डेंगू एक संक्रमण है, जो मच्छरों के काटने से होता है। इसमें एक अन्य प्रकार का मादा मच्छर इंसान में अपने डंक को छोड़ता है, जिससे बुखार होता है। यह बुखार जानलेवा होता है, इससे सावधानी जरूरी है। दिल्ली में इस वक्त डेंगू का एक नया वैरिएंट फैल रहा है।

विज्ञापन

DENV2 क्या है?

यह डेंगू का एक नया स्ट्रेन है जो तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है। यह वायरस भी मादा मच्छरों द्वारा एक से दूसरे में फैलता है। इस मादा मच्छर के काटने से चिकनगुनिया और पीला बुखार जैसी बीमारियां भी होती हैं।

विज्ञापन

DENV2 के संकेत कैसे हैं?

  • तेज बुखार आना।
  • सिर में तेज दर्द महसूस करना।
  • शरीर में तेज दर्द होना।
  • भूख की कमी, मुंह का स्वाद गायब होना।
  • उल्टी और मतली की समस्या।
  • पेट में दर्द और नाक से खून आना भी इसके लक्षणों में शामिल हैं।
dengue alert

dengue alert

आम डेंगू के संकेतों को ऐसे समझें:

  • 105 डिग्री बुखार होना।
  • सिर और आंखों के पीछे दर्द होना।
  • जोड़ों मे दर्द।
  • थकान व कमजोरी।
  • दस्त, उल्टी और मतली।
  • स्किन पर लाल-लाग दाग दिखना।
  • सांस लेने में कठिनाई महसूस करना।

अगर डेंगू गंभीर है तो आपको मल या उल्टी में खून आने की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

डेंगू से बचने के कुछ घरेलू उपाय:

  • घर में मच्छरदानी लगाकर सोएं।
  • लंबी आस्तीन वाली शर्ट व फूल पैंट पहनें।
  • घर में मच्छर भगाने वाले स्प्रे का इस्तेमाल करें।
  • बच्चों व बड़ों को घर से बाहर भेजते समय मच्छरों के काटने से बचाने वाला लोशन लगाकर भेजें।
  • घर के आसपास किसी भी तरह से साफ पानी न जमा होने दें।
  • अगर कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे ढक कर रखें।
  • यदि इस्तेमाल नहीं कर रहें तो उसे बंद कर के पानी को सूखाकर रखें।
  • छत व बालकनी में खाली बर्तन, डिब्बे या गमलों में पानी न जमा होने दें।
  • घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान दें।
  • परफ्यूम और खुशबूदार क्रीम लगाकर बाहर जाने से बचें, ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी खुशबू से मच्छर अट्रैक्ट होते हैं।
  • शरीर पर ज्यादा पसीना भी न आने दें।

डेंगू का प्राथमिक उपचार

अगर आपको डेंगू का कोई लक्षण महसूस हो रहा है, तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें। डेंगू बुखार की जांच के लिए डेंगू एनएस1 एंटीजन टेस्ट, आईजीएम एंटीबॉडी टेस्ट, प्लेटलेट काउंट और सीबीसी टेस्ट करवाए जाते हैं। आपके डॉक्टर आपको इन सभी जांचों को करवाने की सलाह देंगे।

पुष्टि होने के बाद क्या करें?

अगर आपका टेस्ट पॉजिटिव निकला है, तो आपको अपना ख्याल रखना होगा। आपके डॉक्टर ने आपको जो भी दवा और डाइट प्लान दिया है, उसे फॉलो करें।

विज्ञापन
  • हाइड्रेट रहें, पानी, जूस, नारियल पानी का सेवन करें।
  • समय पर दवा लें।
  • साफ-सफाई का ध्यान दें।
  • भरपूर आराम करें।

ये भी पढ़ें… हो जाएं अलर्ट, Covid का नया वेरिएंट XEC आया सामने, इस रास्ते इंडिया आने का खतरा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ