Treadmill Safety Tips: ट्रेडमिल पर दौड़ लगाना हो या चलना ही क्यों न हो बहुत ध्यान से करना पड़ता है। बाकी मशीनों को देखा जाए तो ट्रेड मिल की हेल्प से वर्क आउट करना उतना मुश्किल नहीं है, लेकिन इसपर चलने से पहले कई सावधानियां बरतनी चाहिए। बीते दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए, जिसमें ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते समय कुछ गलतियों के कारण गंभीर नुकसान या मौत भी हो गई है।
हाल ही में एक मामला इंडोनेशिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की की जिम करते-करते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की ट्रेडमिल पर दौड़ रही थी, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और उसकी मौत हो गई। ट्रेडमिल पर रनिंग या चलते समय ज्यादातर इसकी स्पीड बढ़ा देते हैं, जिसके कारण चोट लगने का खतरा रहता है। आइए जान लेते हैं ट्रेडमिल पर चलने से पहले किन बातों का ध्यान रखें..
ट्रेडमिल पर नंगे पांव न दौड़ें
तेज मूवमेंट और फ्रिक्शन के कारण गर्मी पैदा होती है। इसलिए बिना जूते ट्रेड मिल पर दौड़ लगाना या चलने से पांव में जलन कर सकता है। इसके अलावा फंगस और जर्म का भी खतरा होता है। इसलिए फिटिंग जूते पहनकर ही ट्रेडमिल पर दौड़ें।
दौड़ते या चलते समय कभी न देखें नीचे
अक्सर कई लोग थकने के बाद ट्रेडमिल पर अपने पैरों को देखने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना गंभीर हो सकता है। क्योंकि इससे आप बैलेंस खो सकते हैं और आपको चोट लग सकती है।
हैंडरेल न पकड़ें
अक्सर ट्रेडमिल पर दौड़ते या चलते हुए हैंडरेल पकड़ते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा लंबे टाइम तक करते हैं तो बाजू में अकड़न हो सकती है। इसके अलावा दर्द भी हो सकता है।
स्पीड धीरे-धीरे बढ़ाएं
ट्रेड मिल की स्पीड एकदम न बढ़ाएं। धीरे धीरे स्पीड बढ़ाने से शरीर को वार्मअप का भी टाइम मिलता है और मसल्स में अकड़न भी नहीं होती है।
हद से ज्यादा न रखें ट्रेड मिल की स्पीड
ट्रेडमिल पर रनिंग करने से पहले ‘टारगेट हार्ट रेट’ जान लें। जल्दी वेट लॉस करने के चक्कर में ज्यादा स्पीड न रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है।
ट्रेडमिल पर जाने से पहले इस बात का ध्यान रखें
ट्रेड मिल को जब शुरू करते हैं, तो स्पीड कम ही होती है। अगर मशीन में कुछ गड़बड़ है तो मशीन ऑन करें, फिर अपने दोनों पैर साइड यानी डेक पर फैलाएं। इसके बाद बेल्ट की स्पीड अपने हिसाब से सेट करें और उसपर अपने पैर रखें।
चलती ट्रेडमिल से कभी न उतरें
अगर कोई जरूरी फोन आ रहा हो या कोई बुला रहा हो, तो गलती से भी ट्रेडमिल से उतरने की कोशिश न करें। क्योंकि चलती ट्रेडमिल से उतरने से चक्कर आ सकते हैं या बैलेंस बिगड़ सकता है। अगर बहुत जरूरी है तो इमरजेंसी बटन प्रेस करें।
ये भी पढ़ें- प्रोस्टेट कैंसर क्या है? क्यों आसानी से नहीं दिखते इसके लक्षण? कैसे करें बचाव
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
6 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
8 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
10 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
11 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
15 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines