Toxic Bathroom Items: बाथरूम में रखी ये 3 चीजें बन सकती हैं बीमारियों की वजह, डॉक्टर ने बताया

Toxic Bathroom Items: बाथरूम को हम साफ-सफाई का केंद्र मानते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि बाथरूम में भी कुछ ऐसे आइटम्स होते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं? चलिए आपको बताते हैं बाथरूम में रखी उन चीजों के बारे में जिन्हें समय से रिप्लेस कर देना चाहिए।

Toxic Bathroom Items

photo credit-freepik

विज्ञापन

Toxic Bathroom Items: हमें हमेशा बाथरूम को साफ-सुथरा रखना चाहिए और कीटाणु रहित रखना चाहिए। बाथरूम में मौजूद कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो बीमारियों का कारण बन सकती हैं। हालांकि, घर का सबसे साफ-सुथरा स्थान बाथरूम होता है और सबसे दूषित स्थान भी बाथरूम ही होता है। यहां रखा पानी भी अगर खुला रख दिया जाए, तो उसमें कीटाणु पनपने लगते हैं। अगर नियमित रूप से बाथरूम की सफाई न की जाए तो भी यह बीमारियों का कारण बन सकता है। मगर इन सबके अलावा, हमारे बाथरूम में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो आपको बीमार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।

क्या बोले डॉक्टर?

डॉक्टर सौरभ सेठी, जो कि सीनियर गैस्ट्रो एक्सपर्ट हैं, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेहत से जुड़ी बातों और तथ्यों को लोगों के सामने रखते हैं। उनके एक वीडियो में वे बताते हैं कि बाथरूम की किन चीजों को हमें समय के साथ-साथ बदल देना चाहिए, ताकि हम रोगमुक्त रहें। डॉक्टर कहते हैं कि ये सभी चीजें हमारी डेली यूज आइटम्स हैं, जिनका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। मगर समय के साथ इन चीजों को नए आइटम से रिप्लेस कर देना चाहिए।

विज्ञापन

इन 3 चीजों से हो सकते हैं बीमार

1. ब्रश- लगभग हर घर में दांतों की सफाई के लिए ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ब्रश को हमें हर 3 महीने में बदल देना चाहिए क्योंकि ज्यादा पुराने ब्रश का इस्तेमाल करने से ओरल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। पुराने ब्रश के ब्रिस्टल्स घिस जाते हैं, जिससे मसूडों में भी सूजन हो सकती है।

2. शेविंग रेजर्स- शेविंग के लिए ब्लेड वाले रेजर्स का इस्तेमाल भी कॉमन हो गया है। अब तो महिलाओं के लिए भी स्पेशल फेस रेजर्स मिलने लगे हैं, जिससे पुरुष और महिला दोनों ही इसका यूज करने लगे हैं। क्या आप जानते हैं पुराने रेजर्स को चेहरे पर या स्किन पर कहीं और यूज करने से स्किन इंफेक्शन हो सकता है? जी हां, इसलिए डॉक्टर कहते हैं कि इन रेजर्स को 5 बार से ज्यादा यूज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

3. माउथवॉश- हालांकि, डॉक्टर बताते हैं कि माउथवॉश का यूज करना जरूरी नहीं होता है, अगर आप सही टूथपेस्ट और सही ब्रशिंग टेक्निक से ब्रश करते हैं तो। मगर माउथवॉश भी एक नया और काफी प्रचलित आइटम है। एंटीमाइक्रोबियल माउथवॉश का यूज करने से गट हेल्थ बिगड़ सकती है क्योंकि इनमें हार्मफुल केमिकल्स होते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ