Fatty Liver Diet: फैटी लिवर डिजीज लिवर की सेल्स में एक्सेस फैट के जमने से होती है. फैटी लिवर मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण हो सकता है. वहीं, एल्कोहल के जरूरत से ज्यादा सेवन करने से फैटी लिवर हो जाता है. ऐसे में फैटी लिवर हो जाए तो इसे शुरुआती स्टेज में ही ठीक करने की कोशिश करना जरूरी होता है. अगर खानपान अच्छा हो तो फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) ठीक हो सकती है. ऐसे में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि फैटी लिवर के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं.
यह भी पढ़ें – Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान को क्या हुआ है? इस बीमारी के चलते अस्पताल में हैं भर्ती
फैटी लिवर के लिए टॉप 10 फूड्स
डॉ. सौरभ सेठी ने बताया कि ऐसे 10 फूड्स हैं जो फैटी लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और फैटी लिवर की दिक्कत को कम करते हैं –
- एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
- बेरीज
- एवोकाडो
- अखरोट
- गोभी और ब्रोकली
- स्टील कट ओट्स
- ग्रीन टी
- कॉफी
- टोफू या टेम्पेह
- लहसुन
फैटी लिवर के क्या लक्षण होते हैं
- फैटी लिवर हो जाने पर हर समय शरीर में थकान महसूस होती है और बीमार महसूस होता है
- पेट के दाईं तरफ ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होता है
- अचानक वजन कम होने लगता है
- पीलिया हो जाता है
- पेशाब का रंग गहरा नजर आने लगता है
- कभी भी चोट लग जाती है और चोट लगने पर जल्दी भरती नहीं है
- पेट में सूजन हो जाती है
- मल का रंग काला नजर आने लगता है
- त्वचा पर अक्सर ही खुजली महसूस होती है.
फैटी लिवर की दिक्कत क्यों हो जाती है
फैटी लिवर की दिक्कत कई कारणों से हो सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह एल्कोहल का जरूरत से ज्यादा सेवन करना है. इसके अलावा, मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, बहुत ज्यादा फैटी फूड्स खाना, हाई कॉलेस्ट्रोल और कुछ दवाओं के प्रभाव से फैटी लिवर हो सकता है.
फैटी लिवर होने पर क्या ट्रीटमेंट किया जाता है
फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो की जाती है. वजन घटाने पर जोर दिया जाता है, रोजाना एक्सरसाइज की जाती है, ब्लड शुगर लेवल्स कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है, लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली दवाओं से दूरी बनाई जाती है और एल्कोहल या धूम्रपान से पूरी तरह परहेज किया जाता है. फैटी लिवर की दिक्कत में हाई कॉलेस्ट्रोल को कम करना भी जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – गले में हर समय रहती है खराश और बनता है बलगम तो एक्सपर्ट से जान लीजिए इलाज, ये नुस्खे दिक्कत को दूर कर देंगे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
6 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
7 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines