---विज्ञापन---

हेल्थ

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान को क्या हुआ है? इस बीमारी के चलते अस्पताल में हैं भर्ती

Salim Khan Health Update: एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम खान को क्या हुआ है और अस्पताल में उनका किस बीमारी का इलाज किया जा रहा है, जानिए यहां.

Salim Khan Health Update: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता और शोले जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत बीते कुछ दिनों से गंभीर है जिस चलते 17 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि सलीम खान की सर्जरी की गई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान पिता को देखने अस्पताल पहुंचे और परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल के बाहर नजर आए. ऐसे में यहां जानिए सलीम खान को क्या हुआ है और वे किस बीमारी से जूझ रहे हैं.

यह भी पढ़ें – मधुमेह के 10 चेतावनी संकेत क्या हैं? जानिए कैसे पता चलेगा ब्लड शुगर बढ़ने लगी है

---विज्ञापन---

सलीम खान को क्या हुआ है

रिपोर्ट्स के अनुसार, 90 वर्षीय सलीम खान का ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) अचानक से बढ़ जाने पर दिमाग के दाएं हिस्से में इंटर्नल ब्लीडिंग (Internal Bleeding) होने लगी. ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ने पर रक्त धमनियों के फटने से इंटर्नल ब्लीडिंग शुरू हुई थी.

दिमाग की नसें फटने के क्या लक्षण होते हैं

---विज्ञापन---
  • एकदम से सिर में दर्द महसूस होता है जो एक मिनट के अंदर-अंदर ही गंभीर होने लगता है.
  • शरीर में कमजोरी आ जाती है, शरीर सुन्न पड़ जाता है और लकवा मार सकता है.
  • देखने में दिक्कत आती है. धुंधला दिखने लगता है, एक ही चीज 2 दिखने लगती है और लाइट से सेंसिटिविटी होने लगती है.
  • दिमाग पर दबाव पड़ता है,चक्कर आता है और होश नहीं रहता.
  • गर्दन अकड़ जाती है, जी मितलाने लगता है और उल्टी आ सकती है.
  • दौरा पड़ सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर के कारण और क्या होता है

स्ट्रोक – सलीम खान का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ने से दिमाग की नसें फट गईं और इंटर्नल ब्लीडिंग होने लगी. हाई ब्लड प्रेशर से स्ट्रोक आ सकता है यानी ब्रेन हेमोरेज हो सकता है. इसमें अचानक से सिर में दर्द होने लगता है, कंफ्यूजन की स्थिति बनने लगती है और होश नहीं रहता.

---विज्ञापन---

किडनी डैमेज – हाई ब्लड प्रेशर किडनी डैमेज की वजह बनता है. इससे मूत्र प्रणाली में इंटर्नल ब्लीडिंग होने लगती है.

नाक से खून बहना – हाई ब्लड प्रेशर का एक प्रभाव यह भी है कि इसमें नाक से खून बहने लगता है.

---विज्ञापन---

धमनियां कमजोर होना – हाई ब्लड प्रेशर के कारण रक्त धमनियां कमजोर होने लगती हैं. इससे धमनियों फट सकती हैं, वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो सकती है और शरीर के अलग-अलग अंगों तक ठीक तरह से खून नहीं पहुंच पाता है.

यह भी पढ़ें –पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां क्यों आती हैं नजर? जानिए यह किस समस्या का है लक्षण

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 18, 2026 11:48 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola