हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Teeth Care Tips: कमजोर पीले दांतों का रामबाण इलाज है ये पौधा, बाबा रामदेव से जानें ट्रिक्स, कभी नहीं आएगी मसूड़ों में दिक्कत

How To Remove Yellowness From Teeth: दांतों का पीला होना एक आम समस्या है, लेकिन मसूड़े खराब या दर्द होना गंभीर है. ऐसे में आयुर्वेद एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव का बताया पौधा फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन
दांतो को साफ करने का देसी नुस्खा- Image Credit- Freepik

Homemade Tooth Powder: दांत हमारी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं. लेकिन पीले दांत किसी भी लिहाज से अच्छे नहीं लगते. इसे साफ करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, लेकिन परेशानी तब ज्यादा बढ़ जाती है जब मसूड़ों में दर्द, सूजन या बार-बार खून आने की समस्या भी होने लगती है. हालांकि, अब यह आम समस्या बन गई है जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग टूथपेस्ट बदलते रहते हैं. लेकिन असली उपचार आयुर्वेद में ही मिलेगा. बाबा रामदेव ने दांत मजबूत करने और मसूड़ों की समस्या दूर करने के लिए एक खास पौधे और उससे बनने वाले नेचुरल टूथ पाउडर का उपाय बताया है, जो कमजोर और पीले दांत का इलाज है.

कौन-सा पौधा दांतों के लिए अच्छा है?

आयुर्वेद के अनुसार, अपामार्ग दांतों और मसूड़ों का सबसे बड़ा रक्षक है. अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो दांतों से संबंधित परेशानियां आसानी से कम की जा सकती हैं. अपामार्ग की टहनी, पत्ते और छाल… तीनों में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और दांतों को मजबूत करने वाले गुण पाए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें- कौन सा फल खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नसों की गंदगी निकाल देगा यह एक फ्रूट

विज्ञापन

अपामार्ग पौधा कितना फायदेमंद है?

बाबा रामदेव के अनुसार अपामार्ग पौधा पायरिया, मसूड़ों या मुंह से आ रही बदबू के लिए भी फायदेमंद है. आप इसकी दातुन या पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • दांतों का दर्द कम होता है.
  • खून आने की समस्या को दूर करता है.
  • पायरिया को जड़ से खत्म करता है.
  • मुंह की बदबू को दूर करता है.
  • पीली परत को हटाता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले पौधे को लें और अच्छी तरह से कूट लें.
  • इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें.
  • वरना आप एक डिब्बे में निकालकर फ्रिज में रख सकते हैं.
  • बेहतर है कि आप इसका कुल्ला करें और दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल करें.
  • ऐसा करने से दांतों से जुड़ी समस्या दूर हो जाएगी और पायरिया से भी छुटकारा मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें- किडनी डैमेज को रिवर्स करने का वैज्ञानिकों ने खोज निकाला तरीका, स्टडी में पाया खराब गुर्दे हो सकते हैं ठीक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola