Kidney Stone Causes: किडनी हमारे शरीर का ऐसा अंग है जिसकी मदद से शरीर में फिल्ट्रेशन का काम होता है. यह खून को साफ करने में मदद करता है और बॉडी को भी डिटॉक्स रखता है. मगर पिछले कुछ सालों में किडनी से जुड़ी बीमारियां लोगों में तेजी से बढ़ने लगी हैं. इसकी वजह खराब खान-पान, लाइफस्टाइल और कुछ ऐसी गलतियां हो सकती हैं जिन्हें हम सही समझते हैं. जैसे कि विटामिन-सी के सप्लीमेंट्स का अत्यधिक सेवन करना.
विटामिन-सी की डिमांड क्यों बढ़ी?
दरअसल, कोरोना वायरस की महामारी के समय लोगों में इम्यूनिटी और विटामिन-सी बढ़ाने के लिए इस सप्लीमेंट की डिमांड बढ़ गई थी. इसके लिए लोगों ने विटामिन-सी की गोलियों का सेवन धड़ाधड़ किया था. जबकि विटामिन-सी की कमी दूर करने के लिए इसके नेचुरल सोर्स ही काफी थे. इन सप्लीमेंट्स के सेवन से शरीर में विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा बढ़ गई, जिस वजह से किडनी खराब होने के मामले भी बढ़ने लगे.
ये भी पढ़ें-सुबह खाली पेट पिएं अर्जुन छाल का पानी, कोलेस्ट्रॉल से लेकर दिल की समस्याएं होंगी दूर
क्या Vitamin-C से किडनी खराब होती है?
जी हां, ऐसा हो सकता है. क्यूरिएस में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया था कि कोरोना के बाद ही लोगों में किडनी की समस्याएं हुई हैं जिसकी वजह विटामिन-सी सप्लीमेंट है. खासतौर पर पुरुषों में किडनी फेलियर और किडनी स्टोन की बीमारी सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं, विटामिन-सी से बने स्टोन्स से उठने वाला दर्द भी बहुत ज्यादा तेज होता है.
डॉक्टर क्या कहते हैं?
इस बारे में डॉक्टर सूद ने अपने वीडियो में बताया है कि शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन-सी लेना सही है लेकिन यह हमेशा बेहतर नहीं होता है. वे कहते हैं कि सभी के शरीर की खुराक अलग होती है. इसलिए, कोई भी दवा डॉक्टर के परामर्श और उनकी देख-रेख में ही लेनी चाहिए.
ज्यादा विटामिन-सी से होने वाली बीमारियां
किडनी स्टोन और फेलियर- यह सबसे आम बीमारी है जो शरीर में बहुत ज्यादा विटामिन-सी होने से हो सकती है.
आयरन ओवरलोड- विटामिन-सी अपने ओवरलोड के साथ-साथ शरीर में आयरन की मात्रा को भी बढ़ा सकता है. बता दें कि आयरन की भी सीमित मात्रा होना जरूरी है क्योंकि ये कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है.
नींद की समस्या- अगर शरीर में विटामिन-सी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है. इससे रात के समय कम नींद आने लगती है.
इसके अलावा, विटामिन-सी ज्यादा होने से स्किन प्रॉब्लम्स, पाचन से संबंधित परेशानी और दांतों को भी नुकसान होने लगता है.
ये भी पढ़ें-डेली रूटीन में शामिल करें ये 7 आदतें, Uric Acid कम होने के साथ जोड़ों के दर्द की समस्या होगी दूर
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
4 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
8 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
22 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines