सुबह खाली पेट पिएं अर्जुन छाल का पानी, कोलेस्ट्रॉल से लेकर दिल की समस्याएं होंगी दूर, डॉक्टर ने बताए फायदे

Arjun Ki Chaal Ka Pani: अर्जुन की छाल का पानी पीने से हमारे शरीर की ब्लॉक्ड आर्टरीज एक्टिव होती है. यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसकी मदद से हम हार्ट और कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं को दूर कर सकते हैं. यूनानी एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम कहते हैं रोज खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है.

cholesterol reducing tips

Arjun Ki Chaal Ka Pani: आयुर्वेदिक जड़ीबूटी अर्जुन की छाल सदियों से भारतीय पौराणिक औषधियों का हिस्सा रही है. इसे दिल की सेहत का सच्चा साथी माना जाता है. आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या और दिल की बीमारियां बहुत सामान्य हो गई हैं. सिडेंटरी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से कम उम्र के लोगों को भी LDL की समस्या होने लगी है.

यह खराब यानी बैड कोलेस्ट्रॉल होता है जिससे नसों में ब्लॉकेज होती है. यूनानी एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अर्जुन की छाल पानी पीने से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि क्लॉग्ड आर्टरीज और नसों की ब्लॉकेज के साथ बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हम कुछ होम रेमेडीज को फॉलो कर सकते हैं. इन उपायों में अर्जुन की छाल का पानी पीना सबसे बेहतरीन होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय में शहरी इलाकों में दिल की बीमारियां काफी बढ़ गई हैं जिसका कारण उनकी खराब जीवनशैली है.

अर्जुन की छाल का पानी पीने के 5 फायदे। Benefits of Arjun Ki Chaal Ka Pani

1.बिल्डअप की समस्या नहीं होगी- प्लाक बिल्डअप को रोकने में अर्जुन की छाल का पानी पीना फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं.

2.हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से शरीर को पोटेशियम मिलता है. इससे दिल की बीमारियां दूर होती हैं. इससे दिल की कार्यक्षमता भी बढ़ती है.

3.कोलेस्ट्रॉल कम करें- अर्जुन की छाल का पानी पीने से नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल भी पिघल कर बाहर निकल जाता है.

4.हड्डियों को मजबूत करें- अर्जुन की छाल का पानी पीने से शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं. अगर किसी के शरीर में मैग्नीशियम की कमी होती है तो उन्हें अधिकतर मसल पेन की शिकायत होती है. इस पानी को पीने से दर्द कम होता है.

5.पेट की समस्या दूर होगी- अगर किसी को पाचन की समस्या रहती है जैसे गैस या कब्ज तो उन्हें भी अर्जुन की छाल का पानी पीना चाहिए. नियमित रूप से इसके पानी को पीने से पेट एकदम दुरुस्त रहता है.

कैसे बनता है अर्जुन की छाल का पानी?

इसके लिए आपको एक बर्तन में 2 कप पानी उबालना है. इसके बाद उसमें 1 चम्मच अर्जुन की छाल के टुकड़े या पाउडर मिला लें. इसके कुछ देर तक उबाले. जब पानी आधा हो जाए तो उसे ठंडा करके पिएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ