Health Tips: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें रोजाना की जिंदगी में थकान और लो एनर्जी महसूस (Fatigue And Dizziness Causes) होती है, जिससे चक्कर आना और इम्यूनिटी कम होना आम हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लक्षण किसी सामान्य थकावट के नहीं, बल्कि शरीर में किसी महत्वपूर्ण पोषक तत्व की कमी के संकेत हो सकते हैं? अगर आप भी अक्सर बिना कारण थके हुए महसूस करते हैं या आपको बार-बार चक्कर आते हैं, इसके साथ ही अगर किसी भी काम में आपका मन नहीं लगता और बीमारियां जल्दी आपको अपनी चपेट में ले लेती हैं, तो ये लक्षण नजरअंदाज करना सही नहीं है. इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं जाने-माने ऑन्कोलॉजिस्ट और कैंसर विशेषज्ञ डॉ. तरंग कृष्ण से कि ऐसी समस्याएं शरीर में किस प्रकार की कमी के कारण हो सकती हैं और इसे कैसे पहचाना और ठीक किया जा सकता है.
इन चीजों की कमी से हो सकती हैं ये दिक्कतें
डॉ. तरंग कृष्ण का मानना है कि अगर आपकी बॉडी में इम्यूनिटी (Immunity Low) और एनर्जी लो (Energy Low) रहती है तो ये दिक्कत न्यूट्रिएंट डिफिशिएंसी (Nutrient Deficiency) के कारण हो सकती है, जैसे कि आयरन, विटामिन बी12, फोलेट डिफिशिएंसी. एक्सपर्ट का मानना है कि आप अपने खाने में उन फूड्स को शामिल करें जो कि आपके ब्लड काउंट (Blood Count) को नेचुरल तरीके से बूस्ट करें. तो आइए जानते हैं किन फूड्स का सेवन करना सही है.
ये भी पढ़ें- किडनी फेल होने से बचाएगा ये पाउडर, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें सेवन?
आयरन की कमी के लिए
अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आप रोजाना की डाइट में पालक, चुकंदर, गुड़, रेड मीट शामिल करें. एक्सपर्ट के अनुसार ये आपकी बॉडी में ब्लड काउंट को बढ़ाने में मदद करेंगे. इसके साथ ही आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में लाभदायक होंगे.
विटामिन बी12
डॉ. तरंग कृष्ण के मुताबिक, आपके शरीर में अगर विटामिन बी12 की कमी है तो आप अपनी डाइट में रोजाना अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स और फिश का सेवन करें. ये आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकते हैं.
फोलेट डिफिशिएंसी
एक्सपर्ट के अनुसार अगर आपकी बॉडी में फोलेट की कमी है तो आप ब्रोकली, बीन्स और सीजनल फ्रूट्स का सेवन करें.
ये भी पढ़ें- रोजाना पीने वाली ये एक चीज बन सकती हैं कैंसर और टयूमर का कारण, Nityanandam Shree ने कहा भूलकर भी न करें इसका सेवन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
प्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 hr agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
3 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
4 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
8 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, इन गंभीर बीमारियों का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines