Tips to Reduce Sugar: जब भी प्यास बुझाने के लिए हमारा मन पानी के बजाय कुछ और ढूंढता है, तो कोल्ड ड्रिंक या पैक्ड जूस को चुनते हैं। किसी फंक्शन या मेहमानों के लिए भी हम बाजार से खरीदा जूस पीते हैं। मगर इन सबमें सफेद चीनी भरपूर मात्रा में होती है। सफेद चीनी सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक है, ये तो आप जानते ही होंगे। इन ड्रिंक्स को पीने से आप डायबिटीज और मोटापे के शिकार हो सकते हैं। क्यों न इन ड्रिंक्स को ही बदल दिया जाए? हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी शुगर रिप्लेसमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मीठे की क्रेविंग को भी मिटाएंगे और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।
क्यों होते हैं ये ड्रिंक्स अनहेल्दी?
- इन ड्रिंक्स में कैलोरी बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। 350 एमएल की एक बोतल में लगभग 9 चम्मच चीनी होती है।
- ऐसे जूस और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से शरीर मोटापे का शिकार हो सकता है।
- ये ड्रिंक्स आपके दांतों व मसूडों के लिए नुकसानदायक होती हैं।
- इनके रोजाना सेवन से शरीर कई गंभीर बीमारियों से गुजर सकता है। डायबिटीज टाइप-2 इनमें सबसे कॉमन है।
कैसे करें अपनी डाइट से शुगर ड्रिंक्स को कम?
नो शुगर ड्रिंक
इसका मतलब है ऐसे जूस और पेय पदार्थों का सेवन करना जो बिना चीनी के बनाए गए हों। जैसे चाय, कॉफी या ग्रीन टी। अगर आपको इन्हें ज्यादा पीने का शौक है, तो बिना चीनी के बनाकर पिएं।
छाछ और सादी लस्सी
भारतीय घरों में इन दोनों की मौजूदगी होती ही है। आप इन्हें भी चीनी भरे जूस की जगह पी सकते हैं। इसे आप बीना चीनी के भी बनाकर पी सकते हैं।
नींबू पानी
इससे बेहतर ड्रिंक और क्या होगी? नींबू पानी आसान और बिना चीनी के बनाकर भी आराम से पिया जा सकता है।
tips to reduce sugar intake in your diet
स्मूदी भी है बेस्ट ऑप्शन
आप अपनी रोजाना मीठी ड्रिंक्स की जगह हेल्दी स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। ये न सिर्फ आपके डाइट से चीनी की कटौती करेंगे, बल्कि ये ड्रिंक्स आपको कई फायदेमंद गुण भी प्रदान करेंगे। स्मूदी में शहद या मेपल सिरप डालकर मिठास लाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है कैंसर से लेकर पेट की समस्याएं!
और क्या करें?
धीरे-धीरे कम करें चीनी
शुगर कम करना आसान नहीं होता है। आप अपने खाने से अचानक चीनी को बाहर नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वो भी सेहत के लिए सही नहीं होता है। इसे धीरे-धीरे कम करें। हफ्ते-हफ्ते के बैच सही रहेंगे। जैसे पहले हफ्ते निर्धारित करें कि कितनी चीनी का सेवन करेंगे। अगले हफ्ते उससे थोड़ा और कम चीनी का इनटेक करें। ये तकनीक बड़ी कारगर है।
घर से गायब करें चीनी
घर में कुछ है, तो मन उसे खाने को टटोलेगा ही। इसलिए बेहतर आइडिया है कि आप इन मीठी चीजों को ही घर में न रखें। खासकर वो चीजें जो बाजार से खरीदी हुई होती हैं।
डेली लिमिट सेट करें
आप एक डेली पैरामीटर बना सकते हैं कि एक दिन में कितनी चीनी का सेवन करेंगे। अपनी शुगर अमाउंट को कम करने से भी चीनी को डाइट से हटाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Teeth Brightening: पीले दांतों से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएगी यह जोड़ी, फॉलो करें सिंपल घरेलू नूस्खा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
2 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
2 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
6 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
21 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines