Bedwetting At Night: बच्चे अक्सर ही बिस्तर गीला कर देते हैं, बिस्तर गीला करना यानी रात के समय बच्चे का अपनेआप पेशाब निकल जाना. इससे कई बार बच्चा शर्मिंदा भी हो जाता है और पैरेंट्स उसे कठोर शब्द कह देते हैं सो अलग. ऐसे में पैरेंट्स को यह समझना जरूरी है कि बच्चे का बिस्तर गीला करना किस उम्र तक नॉर्मल होता है और किस उम्र में पैरैंट्स को डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने बताया है कि बच्चे का किस उम्र तक बिस्तर गीला करना (Bistar Gila Karna) उसकी बायोलॉजिकल दिक्कत के चलते होता है.
यह भी पढ़ें – क्या दूध के दांत सड़ने पर परमानेंट दांत भी खराब हो जाते हैं? डॉक्टर ने बताया बच्चे के दांतों की कैसे करें देखरेख
किस उम्र तक बिस्तर गीला करना नॉर्मल है
डॉ. रवि मलिक कहते हैं कि बच्चा अगर 5 साल से कम उम्र का है और घर में बिस्तर गीला करता है तो यह नॉर्मल होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे का नर्वस सिस्टम इतना डेवलप नहीं होता कि वह ब्लैडर को कंट्रोल कर सके. इसीलिए 5 साल की उम्र तक बच्चे का बिस्तर करना नॉर्मल होता है. ऐसे में बच्चे को डांटने से बचना चाहिए और चिंता भी नहीं करनी चाहिए. 6 साल की उम्र तक आते-आते बच्चा ब्लैडर को कंट्रोल करना सीख जाता है और बिस्तर गीला नहीं करता है.
डर के कारण बिस्तर गीला करना
अक्सर माता-पिता को लगता है कि बच्चे ने किसी डरावनी फिल्म देखने के कारण बिस्तर गीला किया है. लेकिन, डॉक्टर का कहना है कि बच्चा डर से बिस्तर गीला नहीं करता है. डॉक्टर का कहना है कि बच्चे के बिस्तर गीला करने का केवल एक ही कारण है और वह यह है कि बच्चे का नर्वस सिस्टम डेवलप नहीं होता है इसीलिए वह बिस्तर गीला कर देता है.
पैरेंट्स को क्या करना चाहिए
डॉक्टर का कहना है कि अगर बच्चा 5 साल की उम्र से छोटा है तो उसके बिस्तर गीला करने पर पैरेंट्स को टेंशन नहीं लेनी चाहिए. बच्चे ने बिस्तर गीला किया है तो उसे डांटे नहीं और कुछ बुरा ना कहें. यह बच्चे की बायोलॉजी है उसका बिहेवियर नहीं है. अगर बच्चा 6 साल की उम्र से बड़ा है तब ही उसे डॉक्टर के पास लेकर जाएं. डॉक्टर ऐसे सिंपल और इफेक्टिव तरीके बताएंगे जिससे बच्चे की बिस्तर गीला करने की आदत दूर हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- पेशाब में बदबू आना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है? जानिए बदबूदार यूरिन का क्या मतलब है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
7 mins agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
15 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
18 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
20 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
20 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
23 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines