हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थायराइड के इन 5 संकेतों को इग्नोर न करें महिलाएं, घरेलू नुस्खे भी कारगर

Thyroid Symptoms In Women: महिलाओं को थायराइड की बीमारी सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। थायराइड भी 2 प्रकार के होते हैं- हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म। हाइपोथायरायडिज्म में थायराइड ग्लैंड्स सही तरीके से हार्मोन प्रोड्यूस नहीं कर पाते हैं। आइए जानते हैं इस प्रकार के थायराइड के संकेतों के बारे में।

विज्ञापन
Thyroid Symptoms

Thyroid Symptoms In Women: थायराइड गले में मौजूद एक तितली जैसे आकार का ग्लैंड होता है। इस ग्लैंड का काम शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों को करने में सहायता प्रदान करना होता है। इन ग्लैंड्स का काम पाचन, सांस लेने की प्रक्रिया से लेकर मेटाबॉलिज्म और बॉडी के तापमान को कंट्रोल करने का होता है। ऐसे में इसका सही रहना बहुत जरूरी हो जाता है।

थायराइड के दो प्रकार होते हैं- हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म। इनका काम अलग-अलग होता है। इन दोनों के होने से शरीर में अलग-अलग संकेत दिखाई देते हैं। डायटीशियन प्रेरणा ने हाइपोथायरायडिज्म के लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में क्या बताया है। आइए जानते हैं विस्तार से।

Hypothyroidism क्या है?

डायटीशियन प्रेरणा चौहान कहती हैं कि हाइपोथायरायडिज्म एक ऐसी मेडीकल कंडिशन है, जिसमें थायराइड ग्लैंड्स सही तरीके से हार्मोन प्रोडक्शन नहीं कर पाते हैं, जिससे शरीर के कई प्रोसेस भी धीमे पड़ जाते हैं। हाइपोथायरायडिज्म को अंडरएक्टिव थायराइड भी कहा जाता है। आमतौर पर अधिक उम्र की महिलाओं में यह स्थिति देखने को मिलती है, लेकिन कुछ पैमानों पर यह पुरुषों और बच्चों को भी प्रभावित कर सकती है। अगर समय पर इसे पहचान लिया जाए, तो बचाव करना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बैली फैट घटाने के लिए शाम 6 बजे के बाद कभी न खाएं ये फूड्स

हाइपोथायरायडिज्म के 5 संकेत

थकान और कमजोरी महसूस करना

विज्ञापन

हाइपोथायरायडिज्म में थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी घट जाता है। डायटीशियन के मुताबिक, इसमें मरीज को पूरे दिन थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसमें महिलाओं को कम गतिविधियां करने के बाद भी थकान महसूस होती है। इस टाइप के थायराइड में मसल्स बिल्कुल कमजोर हो जाती हैं और शरीर बिल्कुल लटका हुआ महसूस करता है।

वजन बढ़ना

विज्ञापन

थायराइड हार्मोन का स्तर कम होने से मेटाबोलिज्म वीक हो जाता है, जिससे अचानक से इंसान का वजन बढ़ता है। इस समस्या में शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता भी कम हो जाती है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

स्किन और बालों में परिवर्तन

विज्ञापन

हाइपोथायरायडिज्म से ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है और फेस पर बालों की ग्रोथ होती है। इसके अलावा, बालों का झड़ना भी एक सामान्य लक्षण है। बाल कमजोर और रुखे हो सकते हैं। चेहरे में सूजन भी इसका एक संकेत है।

ठंड लगना

विज्ञापन

थायराइड हार्मोन के कम उत्पादन से शरीर का तापमान अनियंत्रित हो जाता है, ऐसे में उसे बार-बार सर्दी-जुकाम, खांसी की समस्या होती रहती है। इसलिए, हाइपोथायरायडिज्म वाले व्यक्ति को बार-बार ठंड लगने की समस्या महसूस होती है। दरअसल, उनका शरीर बिल्कुल सेंसिटिव हो जाता है।

मेंटल हेल्थ

विज्ञापन

हाइपोथायरायडिज्म से डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन और चिंता की समस्याएं भी हो सकती हैं। यह मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है, क्योंकि शरीर में हार्मोनल असंतुलन रहता है।

इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी मदद

  • थायराइड के इस प्रकार में आपको आयोडीन, सेलेनियम और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
  • सी फूड्स, फलियां, हरी पत्तेदार सब्जियां और नट्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
  • व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां करते रहें।
  • समय-समय पर थायराइड टेस्ट करवाएं।
  • स्ट्रेस मैनेज करें और जरूरत पड़ने पर मेडिकल हेल्प भी लें।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola