News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Thyroid Causes: थायरॉइड की समस्या आजकल महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है, खासतौर पर 20 से 45 साल की उम्र की महिलाओं को थायरॉइड सबसे ज्यादा होता है। इसके कुछ कारण जैसे हार्मोनल इंबैलेंस, तनाव, खानपान की गड़बड़ी और जीवनशैली में बदलाव हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाओं में हार्मोनल फ्लक्चुएशन (मासिक धर्म, गर्भावस्था और मेनोपॉज) के चलते भी थायरॉइड की समस्या पुरुषों की तुलना में अधिक होती है। कई रिसर्च बताती हैं कि पुरुषों के मुकाबले यह बीमारी महिलाओं को 8 गुना ज्यादा होती है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इस बारे में।
होमियोपैथी एक प्रकार का इलाज है, जो लोगों द्वारा बहुत ज्यादा प्रयोग में लाया जा रहा है, खासतौर पर अब, जब लोगों को एलोपैथी से होने वाले साइड-इफेक्टस के बारे में पता चलने लगा है। ऐसे में क्या थायरॉइड भी होमियोपैथी से सही हो सकता है?
डॉ. बत्रा’ज हेल्थकेयर के संस्थापक व चेयरमैन एमेरिटस, डॉ. मुकेश बत्रा बताते हैं कि
थायरॉइड महिलाओं में एक अदृश्य महामारी मानी जाती है। अध्ययनों के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में थायरॉइड समस्याएं बढ़ रही हैं। हाशिमोटो थायरॉइडिटिस, जिसे हाइपोथायरॉइडिज्म कहते हैं और ग्रेव्स डिजीज यानी हाइपरथायरॉइडिज्म ऑटोइम्यून प्रॉब्लम्स हैं, जो महिलाओं में अधिक पाई जाती हैं।
इस बीमारी के बढ़ने का कारण थकान, मूड में बदलाव, वजन का बढ़ना या घटना, और मासिक धर्म की अनियमितता जैसे लक्षणों को अक्सर तनाव, उम्र या हार्मोनल परिवर्तन समझ लिया जाता है, जिससे बीमारी की पहचान देर से होती है। मगर ये सभी संकेत कई बार महिलाओं में थायरॉइड के भी होते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना कितना सही, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर के मुताबिक, यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है। इसके अलावा भी कई फैक्टर्स हैं, जो महिलाओं में बीमारियों का कारण बनते हैं। जैसे कि गर्भावस्था, पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान होने वाला हार्मोनल इंबैलेंस। खानापान सही न होना या खराब लाइफस्टाइल और जेनेटिक्ल प्रॉब्लम।
फोटो के जरिेए समझें

आमतौर पर थायरॉइड का इलाज एलोपैथी में हार्मोनल दवाओं से किया जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में होमियोपैथी भी गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है और लंबे समय तक राहत देने वाले विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। डॉक्टर बताते हैं कि होमियोपैथिक इलाज केवल लक्षणों को दबाने पर नहीं बल्कि बीमारी की जड़ तक पहुंचने पर केंद्रित होता है।
ये भी पढ़ें- क्या COPD भी हो सकती है गंभीर बीमारी? डॉक्टर ने बताए बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।