थकान समेत ये 4 संकेत हैं थायरॉयड का इशारा, शरीर में बदलाव दिखें तो करवाएं टेस्ट

अगर आप हर वक्त थकान महसूस करते हैं, बिना ज्यादा खाए भी वजन बढ़ रहा है या मूड बार-बार बदल रहा है, तो ये सभी संकेत थायरॉयड से जुड़े हो सकते हैं। आइए जानें इसके चार साइलेंट लक्षण और उन्हें ठीक करने के आसान उपाय।

thyroid causes

थायरॉयड हमारे गले में स्थित एक छोटी सी ग्रंथि होती है, लेकिन इसका प्रभाव हमारे शरीर के हर हिस्से पर पड़ता है। यह ग्रंथि थायरोक्सिन और ट्राईआयोडोथायरोनिन जैसे हार्मोन बनाती है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा स्तर और ओवरऑल हेल्थ को नियंत्रित करते हैं। जब थायरॉयड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में कई प्रकार के बदलाव नजर आने लगते हैं। ऐसे में समय पर थायरॉयड टेस्ट कराना बेहद जरूरी हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन

थायरॉयड के 4 संकेत

1. लगातार थकान रहना

विज्ञापन

अच्छी नींद के बाद भी थके हुए महसूस करते हैं, तो थायरॉयड की गड़बड़ी हो सकती है। खाने में आयोडीन और सेलेनियम को शामिल करें। अंडा या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

विज्ञापन

2. बिना वजह वजन बढ़ना

बिना किसी कारण के वजन बढ़ रहा है, तो थायरॉयड की कमी से हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म स्लो होता है। आप इसके लिए प्रोटीन और हेल्दी फैट्स खा सकते हैं। शुगर प्रोडक्ट को अवॉइड करें।

विज्ञापन

3. ड्राई स्किन, झड़ते बाल

अगर आपकी त्वचा ड्राई या बाल आसानी से टूट रहे हैं, तो यह भी थायरॉयड फंक्शन का संकेत होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे अलसी और चिया सीड्स खाएं। पानी भरपूर पिएं।

विज्ञापन

4. ठंड सही नहीं जाती

अगर दूसरों को सामान्य लगने वाली ठंड आपको ज्यादा लगती है, तो यह हाइपोथायरॉयडिज्म का लक्षण है। रोज वॉक करें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।

विज्ञापन

क्या कहती है एक्सपर्ट?

रेणु रखेजा, न्यूट्रिशनिस्ट एवं हेल्थ कोच, बताती हैं कि हर वक्त थकान महसूस करना या फिर वजन बढ़ना कोई आम बात नहीं है। यह सीधा-सीधा थायरॉयड का संकेत होता है, जिसे समझना जरूरी है। अगर आप भी इन समस्याओं से गुजर रहे हैं, तो थायरॉयड टेस्ट करवाएं। कुछ उपायों की मदद से आप इसे कंट्रोल भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

थायरॉयड को इन 3 तरीके से करें कंट्रोल

गॉयट्रोजनिक फूड कम खाएं- पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली और सोया का अत्यधिक सेवन न करें। इन्हें पकाकर ही खाएं।

तनाव को मैनेज करें- तनाव से कॉर्टिसोल बढ़ता है, जो थायरॉयड को नुकसान पहुंचाता है। इसे कम करना जरूरी है।

विज्ञापन

डेफिशिएंसी चेक कराएं- आयोडीन, सेलेनियम, जिंक और आयरन की जांच समय-समय पर कराते रहें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ