Thyroid Causes: दांतों की ये समस्याएं भी हैं थायराइड का एक संकेत, जानें डॉक्टर की एडवाइस

Thyroid Causes: दांतों की समस्या को हम हमेशा सिर्फ ओरल हेल्थ से जोड़ते हैं, जबकि कई बार दांतों की यह समस्याएं थायराइड होने की एक वजह भी हो सकती हैं। ओरल हेल्थ और थायराइड का एक इनडायरेक्ट इंटरकनेक्शन है, जो इन्हें एक-दूसरे से जोड़ता है। चलिए जानते हैं इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर।

Thyroid Causes

Thyroid Causes

विज्ञापन

Thyroid Causes: थायराइड एक ऐसी समस्या है जो हमारे शरीर के हार्मोनल बैलेंस पर अटैक करती है, जिसके कारण शरीर के विभिन्न अंगों में गड़बड़ी हो सकती है और इससे कई शारीरिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। आपने सुना होगा कि थायराइड के कई कारण होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दांतों की कुछ समस्याएं भी थायराइड का एक कारण बन सकती हैं? चलिए जानते हैं इस पर डॉक्टर की एडवाइस और दांतों का थायराइड से संबंध।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर तनवी मयुर पटेल, जो एक जनरल फिजिशियन और डायबिटिक एक्सपर्ट हैं बताती हैं कि थायराइड एक ऑटो इम्यून डिजीज भी है। इसमें दांतों की सेहत इसलिए अहम है क्योंकि ओरल हेल्थ का हमारी ओवरऑल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है। हमारा इम्यून सिस्टम तकरीबन 70% ओरल और डाइजेस्टिव हेल्थ पर बेस्ड होता है। इसलिए हमें अपनी ओरल हेल्थ को सही रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन

कैसे पड़ता है असर?

डॉक्टर कहती हैं कि दांतों की कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं, जो कि यह बताती हैं कि क्या हमें थायराइड है। जैसे कि दांतों और मसूड़ों में सूजन होना या फिर सुखापन होना।

ये हैं 3 मुख्य संकेत

1. मसूड़ों में सूजन- थायराइड के मरीजों के मसूड़ों में सूजन और संक्रमण की समस्या भी आम होती है। शरीर में थायराइड हॉर्मोन की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे मसूड़ों में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। इसलिए, इस संकेत को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

2. माउथ ड्रायनेस- थायराइड की समस्या खासतौर पर हाइपोथायरायडिज्म में मुंह में सूखापन होता रहता है। दरअसल, जब बॉडी में थायराइड हॉर्मोन का स्तर कम होता है, तो यह मुंह में बनने वाली लार ग्रंथियों को प्रभावित करता है, जिससे ड्राई माउथ की समस्या होती है।

3. बार-बार इंफेक्शन- अगर किसी को बार-बार मुंह के अंदर संक्रमण होता है या कैविटी रहती हैं तो आपको इस लक्षण को गंभीरता से लेना चाहिए। यह भी थायराइड का एक संकेत हो सकता है। इसके अलावा, कई बार ब्रुक्सिजम भी थायराइड का कारण होता है। ब्रुक्सिजम में दांतों को किटकिटाने और दबाने की समस्या होती है।

विज्ञापन

कैसे करें बचाव?

इसके लिए आपको अपनी ओरल हेल्थ का ख्याल रखना होता है। डॉक्टर तनवी बताती हैं कि समय-समय पर हमें डेंटल चेकअप करवाना चाहिए, चाहे कोई तकलीफ हो या न हो। दांतों से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को भी गंभीरता से लें और उसकी जांच करवाएं। इसके अलावा, सही ब्रशिंग टेक्निक भी अपनाना जरूरी है। क्लोराइड फ्री टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। फ्लॉस और टंग क्लीनिंग भी जरूरी स्टेप है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ