Throat Infection: विंटर सीजन आते ही गले में खराश और गर्द की समस्या होना बहुत आम बात है। ऐसे में ठंडी हवा या कुछ ठंडा खाने की वजह से आपका गला एकदम से चोक हो जाता है। आमतौर पर गला खराब होने पर लोग गर्म पानी या गर्म चीजों का सेवन शुरू कर देते हैं। इससे आपको गले में तो तुरंत आराम मिल जाता है लेकिन मुंह में सूखेपन की परेशानी होने लग जाती है। ऐसे में आज हम आपको गर्म पानी के सही सेवन की विधि बचाने जा रहे हैं जिसको अपनाकर आप मात्र एक दिन के अंदर ही गले को बेहतर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कैसे-
गला खराब होने पर क्या करें
गला खराब होने में कई तरह की दिक्कते शामिल हैं, जैसे गले में खराश होना, खले में खिचखिच होना यानी कफ जमना, गले में दर्द होना, गले में सूजन होना इत्यादि. इन सभी समस्याओं में आप यहां बताई गई टिप्स को अपना सकते हैं.
गर्म पानी का सेवन करें
गला खराब होने पर गर्म पानी का सेवन करने से आपके गले के अंदरूनी टिश्यूज की सिकाई हो जाती है। इसके लिए आप गर्म पानी को कुछ देर के लिए मुंह और गले में रोककर रखें।
गर्म पानी के गरारे करें
अगर आप गर्म पानी में नमक डालकर इस पानी से गरारे करते हैं तो इससे आपके खराब गलें में पहली ही बार में फायदा मिल जाता है।
गर्म पानी की भाप लें
अगर आप गला खराब होने पर गर्म पानी की भाप लेते हैं तो इससे आपकी बंद नाक तुरंत खुल जाती है। ऐसे में आप भाप लेते वक्त नाक की जगह मुंह से सांस लें।
अभी पढ़ें – Weight Loss While Sleeping: सोते हुए भी वजन घटा सकते हैं आप, बस आजमाएं ये 5 आसान तरीके
गले की सूजन को कम करे
अगर आपको गला खराब होने के साथ-साथ सूजन की परेशानी भी हो रही है तो आप एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और आधा नींबू का रस डालकर सेवन करें। एक दिन में दो- तीन ऐसा करने से आपको फायदा मिलता है।
तुलसी और अदरक की चाय पीएं
अगर आपको गले में दर्द और सूजन की समस्या है तो आपके लिए अदरक और तुलसी की चाय बेस्ट साबित हो सकती है। अगर आप चाहें तो दूध की चाय या ब्लैक-टी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बेहद आराम मिलता है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
7 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
11 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
12 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
16 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines