थूक में कौन सा विटामिन होता है? एक्सपर्ट ने बताया बासी थूक इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं ये 5 बड़े फायदे

Thook Kaise Istemal Kare: अगर आप अपने थूक को बेकार समझते हैं तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए. यहां पर हम आपको थूक के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी.

SALIVA

थूक इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

Saliva Benefits: अक्सर हम अपने बुजुर्गों से सुनते आए हैं कि मुंह पर थोड़ा थूक लगा ले, सही हो जाएगा. साथ ही यह भी सुना है कि सुबह उठकर बासी थूक आंखों, चेहरे या घाव पर लगाने से बहुत फायदा होता है. सालों से चली आ रही यह परंपरा आज भी बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन बहुत कम लोग इसके फायदे और इसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में जानते हैं. बड़े-बुजुर्गों का कहना था कि थूक में विटामिन भी होते हैं. क्या वाकई थूक में कोई विटामिन होता है? और क्या इसका इस्तेमाल सेहत के लिए सही है? इस बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और बासी थूक से जुड़े संभावित फायदे और सावधानियां क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या वाकई थूक में कोई विटामिन होता है? 

कुछ रिसर्च बताती हैं कि लार या थूक में विटामिन B12 और D को बांधने वाले प्रोटीन हो सकते हैं, लेकिन ये विटामिन लार में प्रचुर मात्रा में या सीधे नहीं पाए जाते हैं. एक्सपर्ट ने बताया है कि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व और एंजाइम पाए जाते हैं, जो कई मौके पर फायदेमंद हो सकते हैं. 

बासी थूक क्या होता है?

सुबह के वक्त बिना कुछ खाए मुंह में जो थूक जमा होता है, उसे बासी थूक कहा जाता है. रातभर मुंह बंद रहने की वजह से इसमें एंजाइम और बैक्टीरिया का असर ज्यादा हो जाता है और यह तेजी से असर करता है. 

विज्ञापन

थूक इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

  • आंखों की हल्की जलन और खुजली में राहत पाने के लिए ग्रामीण इलाकों में थूक का इस्तेमाल किया जाता है. इंसान अपने ही थूक से अपना इलाज कर लेता है. कहा जाता है कि यह हल्की जलन और खुजली में राहत दिलाता है. 
  • छोटे घाव या कट पर लगाना असरदार माना जाता है. बासी थूक में मौजूद एंजाइम को लेकर कहा जाता है कि वे बैक्टीरिया की ग्रोथ रोकने का काम करते हैं और घाव को जल्दी भरने में मदद कर सकते हैं. 
  • कई जगहों पर इसे चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाया जाता है. कुछ लोग मानते हैं कि बासी थूक लगाने से मुंहासे, हल्के दाग और खुजली में आराम मिलता है. लेकिन, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि इसके फायदे सभी के लिए समान हों. 
  • होंठों की सूखापन दूर करने में मददगार है. सुबह का बासी थूक होंठों पर लगाने से उन्हें सॉफ्ट रखने में मदद मिल सकती है. आप इसका इस्तेमाल होंठ को गीला रखने के लिए कर सकते हैं. 
  • मुंह के छालों को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. कुछ आयुर्वेदिक जानकारों के अनुसार, बासी थूक में मुंह के अंदर मौजूद बैक्टीरिया बैलेंस को सुधारने की शक्ति होती है. इसलिए छालों में आराम मिल सकता है. 

इसे भी पढ़ें- निपाह वायरस के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए तेजी से फैल रहे Nipah Virus की पहचान कैसे होती है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ