सावन का व्रत रखते वक्त न करें ये गलतियां, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Sawan Fasting: सावन का व्रत आस्था का रूप है, लेकिन इसे हेल्दी तरीके से रखना बहुत जरूरी है. इसलिए अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करें और कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि नुकसान से बचा जा सके. 

Sawan Fasting Rules

हाइड्रेशन का ख्याल रखें. Image Credit- News24

Sawan Fasting Rules: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद पवित्र और अच्छा माना जाता है. इसलिए कुछ लोग श्रद्धा और आस्था के साथ सोमवार का व्रत रखते हैं. माना जाता है कि सावन का व्रत करने से भगवान शिव खुश होते हैं और हर दुआ कबूल करते हैं. हालांकि, व्रत रखना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई छोटी-छोटी गलतियां आपकी सेहत पर भी असर डाल सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि व्रत रखते समय धार्मिक नियमों के साथ-साथ हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि व्रत के फायदे आसानी से मिल सके. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि सावन के महीने में किन बातों का ख्याल रखा जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

हाइड्रेशन का ख्याल रखें 

फास्टिंग के दौरान हाइड्रेशन का ख्याल रखें. पूरे दिन पानी, नारियल पानी और हर्बल टी पीते रहें. ऐसा इसलिए कुछ लोग व्रत के दौरान पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं. इससे शरीर में पानी की कमी, कमजोरी, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपके व्रत में पानी पीते हैं तो नारियल पानी भी पिएं. 

सिर्फ तली-भुनी चीजें खाने की गलती न करें

व्रत में साबूदाना वड़ा, आलू के चिप्स, पकोड़े और ज्यादा घी या तेल वाली चीजें खाना आम बात हैं. इन सभी चीजों का जरूरत से ज्यादा सेवन करना अपच और एसिडिटी का कारण बन सकता है. इसलिए इसकी जगह फल, दही, मखाना, मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स और उबले शकरकंद जैसे पौष्टिक चीजें खाएं. 

विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से बचें

व्रत में कई लोग मिठाइयों, शक्कर या ज्यादा मीठे चीजें पीते हैं. इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है और बाद में अचानक कम भी हो सकती है, जिससे थकान महसूस हो सकती है. इसलिए मीठा लिमिटेड मात्रा में ही खाएं. अगर खा रहे हैं तो थोड़ा बहुत चलकर खाने को हजम करें. 

 व्रत खोलते समय एक साथ ज्यादा न खाएं

लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद एक साथ बहुत ज्यादा खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है. इसलिए व्रत खोलते समय हल्का और बैलेंस डाइट खाएं और धीरे-धीरे खाएं. एक साथ खाने से कई तरह की दिक्कत हो सकती है. पेट में गैस बनने की शिकायत हो सकती है. 

विज्ञापन

एक्सपर्ट की सलाह पर रखें 

अगर आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉयड या कोई अन्य बीमारी है तो व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें. डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयां बंद करना नुकसानदायक हो सकता है. आपको व्रत देखरेख में रखने की जरूरत है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ