C-Section Delivery: सी-सेक्शन एक बड़ी सर्जरी होती है जो डिलीवरी के दौरान की जाती है. नॉर्मल डिलीवरी में अगर कॉम्पलिकेशंस आने लगती हैं या जब नॉर्मल डिलीवरी संभव नहीं होती है तब सी सेक्सशन डिलीवरी की जाती है. सी सेक्शन में पेट पर चीरा लगाकर बच्चे को बाहर निकाला जाता है और फिर टांकें लगाकर घाव को बंद किया जाता है. ऐसे में सी सेक्शन (Cesarean Delivery) के बाद महिला को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. अक्सर ही महिलाएं सिजेरियन के बाद अपनी सही तरह से देखरेख नहीं करतीं और कुछ गलतियां कर देती हैं जिससे टांके जल्दी नहीं भरते हैं और रिकवरी धीमी हो जाती है. ऐसे में यहां जानिए कौन सी हैं ये गलतियां जिन्हें करने से बचना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – लिवर को मजबूत बनाने के लिए रोजाना खाना शुरू कर दीजिए ये 5 चीजें, Liver कभी नहीं होगा खराब
सी-सेक्शन के बाद क्या नहीं करना चाहिए
सी सेक्शन या सिजेरियन डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाएं घर की उठा-पटक करने लगती हैं. लेकिन, यह सही नहीं है. सी सेक्शन के बाद जो रिकवरी फेज होता है उसमें महिला को खास देखभाल की जरूरत होती है और सावधानियां बरतनी पड़ती हैं.
भारी काम ना करना – सी सेक्शन डिलीवरी के बाद इस बात का ख्याल रखें कि आप किसी तरह का भारी काम ना करें. इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी तरह का हैवी सामान ना उठाएं, जैसे बाल्टी उठाना या आगे की तरफ झुककर कोई काम करना. इससे इंटर्नल टांकों पर प्रेशर पड़ता है और हीलिंग रुक सकती है.
दर्द को सहना – जबरदस्ती दर्द को सहते ना रहें. सिजेरियन के बाद दर्द होता ही है, किसी को दर्द कम होता है तो किसी को ज्यादा, लेकिन अगर दर्द इतना हो रहा है कि सहन नहीं किया जा रहा है और साथ ही त्वचा लाल नजर आ रही है और सूजन होने लगी है तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं और इग्नोर ना करें.
आराम ना करना – सिजेरियन के बाद आपके शरीर को पूरा आराम करने की जरूरत होती है. अगर आप आराम नहीं करेंगी तो घाव सही तरह से नहीं भरेंगे. इसीलिए आराम करें और अपने खानपान को ठीक करने पर ध्यान दें. रिकवरी धीमी ना हो इसके लिए अच्छा आहार लें और पूरी नींद लेने पर फोकस करें.
यह भी पढ़ें – अच्छी डाइट के बाद भी हो जाती है कब्ज तो ये गलतियां हो सकती हैं वजह, कहीं आप भी तो नहीं करते यही मिस्टेक्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
17 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
20 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
20 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
21 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
23 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines