What Happens When You Make Permanent Tattoo: आजकल टैटू बनवाने का काफी ट्रेंड है, लोग अपनी फीलिंग्स को दिखाने के लिए टैटू बनवा लेते हैं. Permanent Tattoo जिंदगी भर आपके साथ रहता है, इसलिए इसे बनवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. छोटी-सी लापरवाही भी आपको स्किन प्रॉब्लम, इंफेक्शन या पछतावे की वजह बन सकती है. आइए इस लेख में जानते हैं आखिर वो 7 बड़ी गलतियां कौन सी हैं, जिन्हें आपको टैटू बनवाने से पहले बिल्कुल नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिरदर्द होता है तो समय रहते पहचानें ये रेड फ्लैग, शरीर दे रहा है इन दिक्कतों का संकेत
परमानेंट टैटू बनवाने से क्या होगा?
परमानेंट टैटू स्याही इंजेक्ट करके बनाए जाते हैं, जिसे फिर हटाया नहीं जा सकता. अगर ठीक से ध्यान ना दिया जाए तो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है. स्किन एलर्जी के साथ दाग धब्बे की बीमारी या हेपेटाइटिस बी या सी जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है.
किन बातों का रखें ध्यान
टैटू स्टूडियो का सेलेक्शन- कई लोग जल्दबाजी में सस्ता या नजदीकी स्टूडियो चुन लेते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और अनहाइजीनिक चीजें स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए हमेशा लाइसेंस प्राप्त और साफ-सुथरे स्टूडियो का सेलेक्ट करें.
डिजाइन ना सोचना- एक बार टैटू बन गया तो इसे बदलना मुश्किल है. इसलिए गलत डिजाइन या जगह बाद में पछतावा बन सकती है. कई बार नौकरी या प्रोफेशन पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए पहले अच्छी तरह से सोचें और समझें कहां बनवाना है.
स्किन के हिसाब से चुनें- सेंसिटिव स्किन पर टैटू बनवाना नुकसानदायक हो सकता है. इसका गंभीर रिएक्शन हो सकता है और एलर्जी या रैशेज का खतरा भी रहता है. इसलिए टैटू से पहले पैच टेस्ट जरूर करवाएं.
अच्छी क्वालिटी की इंक पर ध्यान ना देना- टैटू बनवाते वक्त लो-क्वालिटी इंक आपकी स्किन के लिए खतरनाक हो सकती है. इससे एलर्जी और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है. साथ ही, टैटू जल्दी फीका पड़ सकता है. इसलिए हमेशा ब्रांडेड और सेफ इंक का इस्तेमाल करें.
टैटू बनवाने से पहले शराब पीना-कई लोग दर्द कम करने के लिए शराब या पेनकिलर ले लेते हैं, जो गलत है. इससे खून ज्यादा बह सकता है और टैटू सही से नहीं बन पाता है. इसलिए टैटू से पहले शरीर को नॉर्मल रखें.
आफ्टर केयर को नजरअंदाज करना- टैटू बनवाने के बाद उसकी देखभाल बेहद जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है. आप टैटू का रंग खराब होने से बचाएं और बहुत ध्यान रखें.
ट्रेंड के पीछे भागना- ट्रेंडिंग टैटू देखकर कई लोग वही डिजाइन बनवा लेते हैं. बाद में यह डिजाइन आपको पसंद ना आए और पर्सनल कनेक्शन न होने से पछतावा हो सकता है. ऐसा टैटू चुनें जो आपकी पर्सनालिटी और भावनाओं से जुड़ा हो.
इसे भी पढ़ें- बिरयानी के साथ क्या क्या नहीं खाना चाहिए? जानलेवा हो सकते हैं ये कॉम्बिनेशन
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
14 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
15 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
21 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines