सुबह उठते ही सिरदर्द होता है तो समय रहते पहचानें ये रेड फ्लैग, शरीर दे रहा है इन दिक्कतों का संकेत
Headache Every Morning: ऐसे बहुत से लोग हैं जो सुबह उठते ही सिर में भारीपन महसूस करते हैं. इस तरह रोजाना सिर का दर्द होना किसी बड़ी दिक्कत का लक्षण हो सकता है जिसे समय रहते पहचानना जरूरी है.

Subah Sar Dard: सुबह-सुबह व्यक्ति फ्रेश मूड के साथ उठना चाहता है. लेकिन, अगर उठते ही सिर में दर्द होने लगे तो बिस्तर से नीचे कदम रखने का भी मन नहीं करता है. लगता है जैसे कोई बस यह कह दे कि उठो मत और सो जाओ. कभी-कभार सिर में दर्द (Headache) हो तो व्यक्ति काम से छुटकारा पा सकता है मगर हर दिन सिर का दर्द मुसीबत बन जाता है. रोजाना होने वाले इस सिर के दर्द को नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. यह दर्द किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है.
नींद की कमी
2 / 7अगर आप रात में समय से नहीं सोते हैं और आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आपको सिर का दर्द हो सकता है. ज्यादातर लोग फोन चलाते-चलाते देररात सोते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं जिस वजह से सिरदर्द रहने लगता है.
स्लीप एपनिया
3 / 7नींद पूरी ना होने की वजह स्लीप एपनिया भी हो सकती है. रात में अगर स्लीप एपनिया के कारण बार-बार सांस लेने में दिक्कत आए तो इस वजह से अगली सुबह व्यक्ति सिरदर्द के साथ जागता है.
दांत पीसना
4 / 7ऐसे कुछ लोग हैं जो रात में दांत पीसते हैं. इस तरह अनजाने में दांत पीसने की आदत से जबड़ों पर दबाव पड़ता है और सुबह के समय सिर में भारीपन महसूस होता है.
शरीर में पानी की कमी
5 / 7सुबह उठने ही सिरदर्द होने की वजह शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है. पानी की कमी के कारण सिर में दर्द रहने लगता है.
हाई ब्लड प्रेशर
6 / 7सुबह के समय अगर बहुत तेज सिरदर्द कर रहा है जिसे थ्रोबिंग जैसा दर्द कहते हैं यानी ऐसा महसूस होता है कि सिर के अंदर कुछ धड़क रहा है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है.
ब्रेन ट्यूमर
7 / 7यह सुनने में डरावना है लेकिन हर दिन होने वाले सिरदर्द का कारण हो सकता है. अगर आपको सुबह रोजाना सिरदर्द के साथ ही उल्टी भी आती है और देखने में दिक्कत होती है तो यह ब्रेन ट्यूमर का लक्षण हो सकता है और इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी होता है.