---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Permanent Tattoo बनवाने से पहले ना करें ये 7 बड़ी गलतियां, पड़ सकती हैं भारी

Permanent Tattoo Banane Se Kya Hoga: Permanent Tattoo बनवाना एक बड़ा फैसला होता है, जिसे सोच-समझकर लेना चाहिए. इसे बनवाने के बाद आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए बिल्कुल भी जल्दबाजी बिल्कुल भी ना करें.

---विज्ञापन---

What Happens When You Make Permanent Tattoo: आजकल टैटू बनवाने का काफी ट्रेंड है, लोग अपनी फीलिंग्स को दिखाने के लिए टैटू बनवा लेते हैं. Permanent Tattoo जिंदगी भर आपके साथ रहता है, इसलिए इसे बनवाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. छोटी-सी लापरवाही भी आपको स्किन प्रॉब्लम, इंफेक्शन या पछतावे की वजह बन सकती है. आइए इस लेख में जानते हैं आखिर वो 7 बड़ी गलतियां कौन सी हैं, जिन्हें आपको टैटू बनवाने से पहले बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिरदर्द होता है तो समय रहते पहचानें ये रेड फ्लैग, शरीर दे रहा है इन दिक्कतों का संकेत

---विज्ञापन---

परमानेंट टैटू बनवाने से क्या होगा?

परमानेंट टैटू स्याही इंजेक्ट करके बनाए जाते हैं, जिसे फिर हटाया नहीं जा सकता. अगर ठीक से ध्यान ना दिया जाए तो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है. स्किन एलर्जी के साथ दाग धब्बे की बीमारी या हेपेटाइटिस बी या सी जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है.  

किन बातों का रखें ध्यान

टैटू स्टूडियो का सेलेक्शन- कई लोग जल्दबाजी में सस्ता या नजदीकी स्टूडियो चुन लेते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. इससे  इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और अनहाइजीनिक चीजें स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए हमेशा लाइसेंस प्राप्त और साफ-सुथरे स्टूडियो का सेलेक्ट करें.
डिजाइन ना सोचना- एक बार टैटू बन गया तो इसे बदलना मुश्किल है. इसलिए गलत डिजाइन या जगह बाद में पछतावा बन सकती है. कई बार नौकरी या प्रोफेशन पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए पहले अच्छी तरह से सोचें और समझें कहां बनवाना है.
स्किन के हिसाब से चुनें- सेंसिटिव स्किन पर टैटू बनवाना नुकसानदायक हो सकता है. इसका गंभीर रिएक्शन हो सकता है और एलर्जी या रैशेज का खतरा भी रहता है. इसलिए टैटू से पहले पैच टेस्ट जरूर करवाएं.
अच्छी क्वालिटी की इंक पर ध्यान ना देना- टैटू बनवाते वक्त लो-क्वालिटी इंक आपकी स्किन के लिए खतरनाक हो सकती है. इससे एलर्जी और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है. साथ ही, टैटू जल्दी फीका पड़ सकता है. इसलिए हमेशा ब्रांडेड और सेफ इंक का इस्तेमाल करें.
टैटू बनवाने से पहले शराब पीना-कई लोग दर्द कम करने के लिए शराब या पेनकिलर ले लेते हैं, जो गलत है. इससे खून ज्यादा बह सकता है और टैटू सही से नहीं बन पाता है. इसलिए टैटू से पहले शरीर को नॉर्मल रखें.
आफ्टर केयर को नजरअंदाज करना- टैटू बनवाने के बाद उसकी देखभाल बेहद जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है. आप टैटू का रंग खराब होने से बचाएं और बहुत ध्यान रखें.  
ट्रेंड के पीछे भागना- ट्रेंडिंग टैटू देखकर कई लोग वही डिजाइन बनवा लेते हैं. बाद में यह डिजाइन आपको पसंद ना आए और पर्सनल कनेक्शन न होने से पछतावा हो सकता है. ऐसा टैटू चुनें जो आपकी पर्सनालिटी और भावनाओं से जुड़ा हो.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- बिरयानी के साथ क्या क्या नहीं खाना चाहिए? जानलेवा हो सकते हैं ये कॉम्बिनेशन

First published on: Apr 29, 2026 09:13 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola