Heart Inflammation Or Swelling Symptoms In Hindi: अक्सर कई लोगों को सीने में दर्द, सीने में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये समस्या हमेशा पेट या फेफड़ों की समस्या की वजह से नहीं होती है। वहीं कुछ केसों में इसका संकेत दिल की सेहत ठीक न होना भी वजह हो सकती है। ऐसी समस्याओं में हार्ट में सूजन होना शामिल होता है।
दिल में सूजन को मेडिकल भाषा में “मायोकार्डिटिस” का नाम दिया गया है। इस स्थिति में दिल की मसल्स में सूजन की समस्या होती है। जिसकी वजह से आपको दिल से जुड़ी कई बीमारियां होने का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है जैसे- हार्ट फेलियर, अटैक और स्ट्रोक, सडन कार्डियक डेथ और अरेस्ट, अनियमित हार्ट बीट आदि। ऐसे में आज हम आपको दिल में होने वाली सूजन के लक्षण, कारण और बचने के तरीके बताने जा रहे हैं। जिनको पहचानकर आप वक्त रहते ही इस समस्या से खुद को सुरक्षित रख सकें, तो चलिए जानते हैं-
अभी पढ़ें – Child Health Care: Video Games खेलने वाले बच्चे हो जाएं सावधान! नहीं तो खतरे में पड़ सकती है जान
हार्ट में सूजन होने के लक्षण- heart me sujan ke lakshan
- आलस और थकान महसूस होना
- चक्कर और बेहोशी जैसा महसूस होना
- शरीर के अंगों में सूजन, विशेषकर टांगों, टखनों और पैरों में सूजन
- सीने या छाती में दर्द होना
- हार्ट बीट का बढ़ना या अनियमित होना
- सांस लेने में असहज महसूस होना
- बुखार या गले में खराश होना
- जोड़ों में दर्द और सिरदर्द की समस्या
हार्ट में सूजन क्यों होता है- heart me sujan kyu hoti hai
- वायरस जैसे- कोविड-19, एडिनोवायरस और हेपेटाइटिस आदि शामिल हैं।
- कुछ बैक्टीरिया जैसे स्टेफिलोकोकस और स्ट्रेप्टोकोकस भी दिल में सूजन करते हैं।
- फंगल संक्रमण के कारण भी दिल में सूजन होती है।
- एंटीबायोटिक्स, जैसे पेनिसिलिन और सल्फोनामाइड जैसी दवाओं का सेवन
अभी पढ़ें – Men Health News: पुरुषों की इस निजी बीमारी के लिए रामबाण है ये चीज, दूर कर देती है मायूसी
हार्ट में सूजन होने से कैसे रोकें- How To Prevent Heart Inflammation
- कोविड के नियमों का करें पालन
- बीमार लोगों के संपर्क में आने से बचें
- हेल्दी खानपान पर ध्यान दें
- रोजाना नियमित व्यायाम करे
- सांस से जुड़े व्यायाम और योग करें
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 hr agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
5 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
21 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
2 days agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines