Natal Teeth Extraction: ठाणे से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महीने के प्रीमेच्योर बच्चे का दांत निकाला गया है. बच्चे का वजन 1.196 किलोग्राम है जोकि हॉस्पिटल में अबतक किसी बच्चे का सबसे कम वजन रिकॉर्ड किया गया है. ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में रविवार को बच्चे को नेटल टीथ निकाला गया है. बच्चा जन्म के साथ ही दांत के साथ पैदा हुआ था. इस दांत को निकालने की सर्जरी ना की जाती तो बच्चे की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है.
यह भी पढ़ें – गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने इन बीमारियों के चलते छोड़ा Lock Upp 2 रिएलिटी शो, बताई असल वजह
बच्चे का नेटल टीथ निकालना क्यों है जरूरी
हर 2,000- 3,500 बच्चों में से कोई एक बच्चा दांत के साथ जन्म लेता है. बच्चे का यह दांत कई कारणों से निकालना जरूरी होता है. ठाणे में इस बच्चे का दांत निकालना इसलिए जरूरी था क्योंकि बच्चे का नेटल टीथ ढीला था जिससे उसकी सेहत को कई रिस्क हो सकते थे. इस जन्मजात दांत के कारण बच्चे को मां का दूध पीने में दिक्कत आ सकती है. इसके अलावा, दांत बच्चे की श्वसन नली से उसके पेट में जा सकता है, बच्चे की जीभ कट सकती है या जीभ का आकार बदल सकता है जिसे मेडिकल भाषा में रिगा फेड भी कहते हैं. ऐसे में बच्चे का दांत निकालना जरूरी होता है.
कितने तरह के होते हैं जन्मजात दांत
जन्मजात दांत को नेटल टीथ कहते थे. जब बच्चा दांत के साथ ही जन्म लेता है तो इसे नेटल टीथ कहते हैं. वहीं, अगर बच्चे के जन्म के एक महीने बाद ही अगर दांत निकल जाता है तो इसे नियोनेटल टीथ कहा जाता है. ये दोनों दांत 2 तरह के हो सकते हैं-
अपरिपक्व – अपरिपक्व या इम्योच्योर दांत वो होते हैं जो पूरी तरह से डेवलप नहीं होते हैं और जिनका पूरा स्ट्रक्चर नजर नहीं आता है. इमेजिंग स्कैन से यह दांत पूरी तरह नजर आ सकता है.
परिपक्व दांत – जो दांत पूरी तरह डेवलप होते हैं और नॉर्मल नजर आते हैं उन्हें परिपक्व दांत कहा जाता है.
नेटल और नियोनेटल दांत सुपरन्यूनरी भी हो सकते हैं, यानी ये दांत बच्चे के सामान्यतौर पर निकलने वाले दांतों से अलग हो सकते हैं यानी एक्स्ट्रा दांत हो सकते हैं.
क्यों निकलते हैं जन्मजात दांत
- नेटल टीथ निकलने का एक कारण जेनेटिक्स है. अगर बच्चा माता-पिता से टूथ जर्म लेता है या उसे किसी तरह का जेनेटिक डिसओर्डर है तो नेटल टीथ निकल सकते हैं.
- एंडोक्राइन कंडीशंस जैसे ओवरएक्टिव थायराइड या किसी और ग्रंथि की समस्या से बच्चे का जन्मजात दांत निकल सकता है.
- कोंजिनियल सिफिलिस जैसे इंफेक्शंस में ऐसा हो सकता है.
- हार्मोन डिसरप्टिंग केमिकल्स के कारण बच्चे का जन्म के समय दांत निकल सकता है.
यह भी पढ़ें – सफर के बाद पैरों पर दिखें ये 3 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, डॉक्टर ने कहा जान को खतरे में डाल सकती है यह गलती
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
4 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
6 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
8 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
9 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
12 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
14 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
16 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines