गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने इन बीमारियों के चलते छोड़ा Lock Upp 2 रिएलिटी शो, बताई असल वजह

Why Sunita Left Lock Up 2: सुनीता आहुजा ने अपनी तबीयत बिगड़ने के चलते लॉक अप 2 शो छोड़ दिया है. शो से निकलने से पहले सुनीता ने बताया वे किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण शो छोड़कर जाना चाहती हैं.

Sunita Ahuja Lock Upp 2

जानिए किन कारणों से सुनीता ने लॉक अप को कहा अलविदा.

विज्ञापन

Sunita Ahuja Health Update: एक्टर गोविदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहुजा ने हाल ही में लॉक अप 2 क्विट किया है. सुनीता ने अपनी तबीयत खराब होने को अपने एग्जिट की वजह बताया है. इसके बाद हॉस्ट फराह खान और रितेश देशमुख को जॉइन करते हुए सुनीता के पति गोविंदा और बेटी टीना उन्हें रिएलिटी शो से घर साथ ले जाने के लिए पहुंचे. सुनीता ने शो से निकलने से पहले हॉस्ट्स को अपनी तबीयत के बारे में बताया था और शो से निकलने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें – नए वीकली डायबिटीज शॉट के क्या हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स? जानिए इस इंसुलिन शॉट के बारे में सबकुछ

विज्ञापन

इन दिक्कतों के चलते शो से निकलीं बाहर

सुनीता ने शो से निकलने से पहले हॉस्ट फराह खान और रितेश देशमुख से कहा था, “मैं यह देखना चाहती थी कि रिएलिटी शोज कैसे होते हैं. लेकिन, मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए बना है. मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मेरी डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है. मुझे मेनोपॉज के चलते एंजाइटी भी महसूस हो रही है. मुझे सीने में दर्द महसूस हो रहा है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इसीलिए में रिक्वेस्ट कर रही हूं कि मुझे शो से निकाला जाए. मैं जाना पसंद करुंगी.”

बढ़ती उम्र में महिलाओं को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें

बढ़ती उम्र में महिलाओं को कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. सुनीता आहुजा 59 वर्ष की हैं और इस उम्र में अक्सर महिलाओं को इन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है –

विज्ञापन
  • महिलाओं को 50 की उम्र के बाद मेनोपॉज होने लगता है. मेनोपॉज में पीरियड्स नहीं आते हैं लेकिन इस दौरान हॉट फ्लैशेज, नाइट स्वेट, नींद का बिगड़ना आ इंसोमनिया, वैजाइनल ड्राइनेस या मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. बहुत सी महिलाएं इस दौरान एंजाइटी भी महसूस करती हैं.
  • इस उम्र में महिलाओं को हड्डियों की दिक्कतें भी होने लगती हैं. बढ़ती उम्र में बोन डेंसिटी कम होने लगती है जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं
  • दिल से जुड़ी दिक्कतों की समस्या भी महिलाओं में इस उम्र में बढ़ जाती है. मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने की संभावना बढ़ जाती है.
  • मोटापा और मेटाबॉलिक चेंजेस के चलते डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम हो सकता है. इस उम्र में महिलाओं को यूरिनरी दिक्कतें घेर सकती हैं. पेशाब से जुड़ी दिक्कतें किडनी और लिवर की बीमारी का संकेत हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें- सफर के बाद पैरों पर दिखें ये 3 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, डॉक्टर ने कहा जान को खतरे में डाल सकती है यह गलती
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ