Thande Pani Se Nahane Ke Nuksan: बड़े बुजुर्ग अक्सर ही कहते हैं कि ठंडा पानी (Cold Water) सेहत को दुरुस्त रखता है और बीमारियों को दूर करता है. ऐसे लोगों की गिनती भी कम नहीं है जो मौसम बदलने पर भी ठंडे पानी से नहाने की अपनी आदत को नहीं बदलते हैं. लेकिन, ठंडे पानी से नहाने पर सेहत को नुकसान भी हो सकता है. इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. राजीव राज चौधरी. डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया है कि किन लोगों को ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए और ठंडे पानी से नहाने (Cold Water Bath) से सेहत को कौन-कौनसे नुकसान हो सकते हैं.
ठंडे पानी से नहाने के क्या नुकसान होते हैं
डॉ. राजीव राज चौधरी का कहना है कि ठंडे पानी से नहाया जा सकता है लेकिन ऐसी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं जिनमें ठंडे पानी से नहाने से परहेज करना चाहिए. जोड़ों में दर्द (Joint Pain) हो तो ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए. आर्थराइटिस (Arthritis) होने पर भी ठंडे पानी से नहाने से परहेज करना चाहिए.
आम जानकारी के आधार पर ठंडे पानी से नहाने पर दिल पर अचानक से शॉक पड़ सकता है. ऐसे में दिल की दिक्कतों से परेशान लोगों को ठंडे पानी से नहाने से परहेज करना चाहिए. इससे दिल की बीमारियों के खतरे में इजाफा होता है.
जोड़ों की दिक्कत में किस पानी से नहाना चाहिए?
डॉक्टर की सलाह है कि बड़े-बुजुर्गों को खासतौर से ठंडे पानी के बजाय गुनगुने पानी से नहाना चाहिए. जिनके जोड़ों में दर्द होता है उनके लिए भी गुनगुना पानी अच्छा है. गुनगुने पानी से जोड़ों के फ्लुइड्स एकदम से जमते नहीं हैं और जोड़ों की मूवमेंट ठीक रहती है.
यह भी पढ़ें- आंखों पर भी नजर आते हैं हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण, यहां जानिए पलकों पर कोलेस्ट्रॉल कैसे दिखता है
गुनगुने पानी से नहाने के क्या फायदे होते हैं?
मसल्स और जोड़ों को फायदा – हल्के गर्म पानी या गुनगुने पानी से नहाने पर जोड़ों की अकड़न कम होती है. इससे मसल्स और जोड़ों को राहत महसूस होती है.
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर – गुनगुने पानी से नहाने पर शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होने लगता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है.
स्किन ड्राई नहीं होती – ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर स्किन ड्राई होने लगती है और ठंडा पानी पोर्स को साफ नहीं कर पाता. ऐसे में गुनगुने पानी की भाप से स्किन पर जमे गंदे पोर्स साफ होते हैं और त्वचा से तेल, बैक्टीरिया और गंदगी निकल जाती है.
तनाव कम होता है – गुनगुने पानी (Lukewarm Water) से नहाने पर शरीर को राहत मिलती है. रिलैक्स्ड फील होने से तनाव कम होने लगता है.
नींद अच्छी आती है – अगर आप शाम के समय हल्के गर्म पानी से नहाकर सोएंगे तो इससे शरीर की थकान दूर होती है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है.
गर्म पानी से नहाने पर क्या होता है?
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे जरूरत से ज्यादा गर्म पानी (Hot Water) से नहाते हैं. लेकिन, ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर शरीर को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है –
- गर्म पानी से नहीने पर स्किन पर ड्राइनेस होने लगती है. त्वचा का रूखापन बढ़ने से त्वचा कटी-फटी नजर आती है.
- जिन लोगों को एग्जेमा जैसी स्किन संबंधी दिक्कतें हैं वो गर्म पानी से बढ़ सकती हैं
- बालों को भी ज्यादा गर्म पानी से नुकसान होता है. इससे स्कैल्प से नेचुरल ऑयल्स निकल जाते हैं और बाल फ्रिजी और ड्राई हो सकते हैं.
- गर्म पानी से नहाया जाए और सिर धोया जाए तो इससे डैंड्रफ यानी रूसी हो सकती है.
- ब्लड प्रेशर में बदलाव आ सकता है क्योंकि गर्म पानी से रक्त वाहिनियां डाइलेट होती हैं. इससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और व्यक्ति को चक्कर आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.
- जिन लोगों को दिल की दिक्कतें हैं उन्हें अक्सर ही ज्यादा गर्म पानी से नहाने के लिए मना किया जाता है क्योंकि इससे दिल पर दबाव बढ़ता है.
यह भी पढ़ें – पेट में गैस अटक गई है तो नींबू के रस में डालकर पी लीजिए ये चीज, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
3 mins agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
2 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
22 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
23 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines