Cold Sweat Causes: पसीना आना आम होता है. व्यक्ति के शरीर में तापमान बढ़ जाता है तो पसीना शरीर को ठंडा करने में मदद करता है. शरीर में तापमान बढ़ता है तो त्वचा के ऊपर पानी की ये छोटी ड्रॉपलेट्स नजर आने लगती हैं. लेकिन, अगर शरीर ठंडा हो और फिर भी पसीना आए तो? ठंडा पसीना (Thanda Pasina) आना किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए ठंडे पसीने कब और क्यों आते हैं और कब व्यक्ति को मेडिकल केयर की तुरंत जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें – टॉयलेट में की गई इस एक गलती से शरीर से निकल गया आदमी का मलाशय, कहीं आप भी तो नहीं करते यही काम
ठंडा पसीना क्यों आता है | Common Causes Of Cold Sweats
स्ट्रेस या एंजाइटी – व्यक्ति को अगर एंजाइटी होने लगती है तो उसे ठंडा पसीना आ सकता है. ठंडा पसीना शरीर का फाइट ओर फ्लाइट रिस्पोंस होता है. ऐसे में अगर व्यक्ति बहुत एंशियस हो तो उसे ठंडे पसीने आते लगते हैं.
हार्मोनल बदलाव – शरीर में हार्मोनल बदलाव होने पर ठंडे पसीने आ सकते हैं. महिलाओं में पेरिमेनोपॉज, मेनोपॉज और प्रेग्नेंसी के दौरान ठंडे पसीने आने की दिक्कत हो सकती है.
लो ब्लड शुगर – अगर शरीर का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा कम हो जाए तो ठंडा पसीना आ सकता है. इस स्थिति में व्यक्ति को चक्कर आ सकता है और शरीर में कंपन होने लगता है.
दिल की दिक्कतें – हार्ट अटैक (Heart Attack) की स्थिति में व्यक्ति को ठंडे पसीने आने लगते हैं. हार्ट अटैक के अलावा, दिल पर दबाव पड़ने या ऑक्सीजन लेवल कम होने पर भी ठंडा पसीना आता है.
शॉक – व्यक्ति को बहुत ज्यादा स्ट्रेस, शॉक या ट्रॉमा की स्थिति में ठंडा पसीना आ सकता है. इसमें दिल की धड़कनें जरूरत से ज्यादा तेज हो सकती हैं और त्वचा पीली नजर आ सकती है.
दवाओं का प्रभाव – ऐसी कुछ दवाएं हैं जिनके असर से ठंडा पसीना आ सकता है. डायबिटीज और एंटी-डिप्रेसेंट जैसी दवाएं ठंडे पसीने की वजह बन सकती हैं.
कब लें मेडिकल हेल्प
आमतौर पर ठंडा पसीना आना बीमारी का संकेत नहीं होता है, लेकिन अगर ठंडे पसीने के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो, सीने में दर्द हो या सिर घूम रहा हो तो डॉक्टर को तुरंत दिखाना जरूरी होता है. यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है.
ठंडे पसीने से कैसे बचें
- अगर आपको आमतौर पर ठंडे पसीने आते रहते हैं तो खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें.
- गर्म मौसम में बहुत ज्यादा भारी कपड़े ना पहनें और हल्के सूती के कपड़े ही चुनें.
- हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करने की कोशिश करें.
- स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें.
- अपनी दवाओं को मॉनिटर करें, देखें कि किस दवा को लेने पर ठंडा पसीना आता है.
यह भी पढ़ें – फेफड़ों का कैंसर कैसे पता चलता है? जानिए कौन से 5 शुरुआती लक्षण पहचानना बेहद जरूरी है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
6 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
10 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
10 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
12 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
13 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines