Thanda Pani Peene Ka Asar: गर्मियों में धूप बहुत तेज लगती है, जिससे शरीर सूखने होने लगता है और पानी की सही मात्रा ना पीने पर बन डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है. इसलिए पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप ठंडा पानी पीएं. हालांकि, गर्मियों में फ्रिज का चिल्ड पानी पीने की तलब होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ठंडा पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीना शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. आइए इस लेख में ठंडे पानी से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं.
इसे भी पढ़ें- स्तन कैंसर की पहली स्टेज से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, भूल से भी ना करें इग्नोर
ठंडा पानी पीने का क्या असर होता है?
ठंडा पानी शरीर को तुरंत राहत देने का काम करता है, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा पानी पाचन को धीमा कर सकता है. इससे गले में खराश या सर्दी-जुकाम की शिकायत भी होने लगती है और अगर वक्त रहते इस आदत पर ध्यान ना दिया जाए तो शरीर में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं.
ठंडा पानी पीने के नुकसान
- ठंडा पानी पीने की वजह से पाचन तंत्र धीमा हो सकता है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
- लगातार बर्फ का ठंडा पानी पीने से गले में खराश, खांसी या इंफेक्शन हो सकता है, जिससे शरीर में कमजोरी महसूस होती है.
- कुछ रिसर्च में पाया गया है कि बहुत ठंडा पानी पीने से दिल की धड़कन थोड़ी धीमी हो सकती है, जो संवेदनशील लोगों के लिए समस्या बन सकती है.
- बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से ब्रेन फ्रीज यानी अचानक सिरदर्द हो सकता है.
ठंडा पानी पीते वक्त ना करें ये गलतियां
- बर्फ वाला पानी पीने से बचें.
- एक्सरसाइज या धूप से आकर ठंडा पानी बिल्कुल ना पिएं.
- पानी को फ्रिज से निकालकर भी ना पिएं.
- गले की समस्या होने या बुखार आने पर बिल्कुल ठंडा पानी ना पिएं.
कितना ठंडा पानी सही है?
आपको एक से दो गिलास ठंडा पानी पीने से ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन अगर आप दिन में कई बार पानी पिएंगे तो काफी नुकसान देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें- टीबी की बीमारी लोगों को कैसे अपना शिकार बनाती है? जानिए कितने दिनों में मरीज हो सकता है ठीक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 hr agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
4 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
23 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines