ठंडा पानी पीने का क्या असर होता है? जानिए गर्मियों में चिल्ड पानी से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव

Cold Water Drinking Side Effects: गर्मियों में ठंडा पानी पिया जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर पर काफी असर हो सकता है. इसलिए हल्का गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है.

Cold Water Drinking Side Effects

ठंडा पानी पीने के नुकसान- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Thanda Pani Peene Ka Asar: गर्मियों में धूप बहुत तेज लगती है, जिससे शरीर सूखने होने लगता है और पानी की सही मात्रा ना पीने पर बन डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है. इसलिए पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप ठंडा पानी पीएं. हालांकि, गर्मियों में फ्रिज का चिल्ड पानी पीने की तलब होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ठंडा पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीना शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. आइए इस लेख में ठंडे पानी से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं.

इसे भी पढ़ें- स्तन कैंसर की पहली स्टेज से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, भूल से भी ना करें इग्नोर

विज्ञापन

ठंडा पानी पीने का क्या असर होता है?

ठंडा पानी शरीर को तुरंत राहत देने का काम करता है, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा पानी पाचन को धीमा कर सकता है. इससे गले में खराश या सर्दी-जुकाम की शिकायत भी होने लगती है और अगर वक्त रहते इस आदत पर ध्यान ना दिया जाए तो शरीर में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं.

ठंडा पानी पीने के नुकसान

  • ठंडा पानी पीने की वजह से पाचन तंत्र धीमा हो सकता है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
  • लगातार बर्फ का ठंडा पानी पीने से गले में खराश, खांसी या इंफेक्शन हो सकता है, जिससे शरीर में कमजोरी महसूस होती है.
  • कुछ रिसर्च में पाया गया है कि बहुत ठंडा पानी पीने से दिल की धड़कन थोड़ी धीमी हो सकती है, जो संवेदनशील लोगों के लिए समस्या बन सकती है.
  • बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से ब्रेन फ्रीज यानी अचानक सिरदर्द हो सकता है.

ठंडा पानी पीते वक्त ना करें ये गलतियां

  • बर्फ वाला पानी पीने से बचें.
  • एक्सरसाइज या धूप से आकर ठंडा पानी बिल्कुल ना पिएं.
  • पानी को फ्रिज से निकालकर भी ना पिएं.
  • गले की समस्या होने या बुखार आने पर बिल्कुल ठंडा पानी ना पिएं.

कितना ठंडा पानी सही है?

आपको एक से दो गिलास ठंडा पानी पीने से ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन अगर आप दिन में कई बार पानी पिएंगे तो काफी नुकसान देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ