Best Winter Foods: योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) अक्सर ही स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए सही खानपान, योगा और जीवनशैली की अच्छी आदतों के बारे में बताते हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में बाबा रामदेव ने बताया है कि किस तरह सर्दी से बचा जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर (Weak Immunity) हो तो व्यक्ति को सर्दी भी ज्यादा लगती है और मौसमी बीमारियां भी ज्यादा होती हैं. सर्दी, जुकाम, गले में दर्द, खांसी या बुखार ऐसी मौसमी बीमारियां हैं जो जाड़े में अक्सर ही हो जाती हैं. ऐसे में बाबा रामदेव का कहना है कि सही चीजें खा-पीकर शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है और शरीर को अंदरूनी रूप से गर्म रखा जा सकता है. यहां जानिए सर्दियों में ठंड (Thand) ना लगे इसके लिए बाबा रामदेव किन चीजों के सेवन की सलाह दे रहे हैं. आप भी अपने खानपान में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.
ठंडे भगाने के लिए क्या खाना चाहिए
खाली पेट खाएं ये चीजें
बाबा रामदेव ने बताया कि इम्यूनिटी कमजोर होने पर शरीर ठंड से नहीं लड़ पाता है. ऐसे में बहुत से लोगों को सर्दी, जुकाम और गला खराब जैसी मौसमी दिक्कतें ज्यादा होती हैं. ऐसे में बाबा रामदेव का कहना है कि सुबह उठते ही आंवला, एलोवेरा, गिलोय (Giloy), गोधन अर्क और थोड़ा सा शहद खाएं. इन चीजों को रोजाना 1-1 चम्मच ले लिया जाए तो इम्यूनिटी इतनी मजबूत हो जाती है कि आपको कोई भी बीमारी छू भी नहीं सकेगी. इन चीजों को एक गिलास गर्म पानी के साथ लिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – दाद खाज खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें? बाबा रामदेव ने बताए सबसे असरदार घरेलु उपाय
शौच के बाद इन चीजों का सेवन करें
शौच कर लेने के बाद एक चम्मच गाय का घी (Ghee) गुनगुना करके खाएं. बाबा रामदेव बताते हैं किस चीज को कैसी अवस्था में लिया जा रहा है उससे उसकी तासीर बदल जाती है. जिन लोगों को घी हजम नहीं होता है वे वर्जिन कोकोनट ऑयल का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा, तिल का तेल या बादाम रोगन का सेवन भी किया जा सकता है. आपको इनमें से किसी भी एक चीज का एक छोटा चम्मच ही लेना है. इससे शरीर में अंदरूनी रूप से गर्माहट आती है. बाबा रामदेव की सलाह है कि इसके बाद एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी सेंधा नमक डालकर पी लें. इससे कब्ज की दिक्कत भी नहीं होती है और अगर है तो ठीक हो जाती है.
मुलेठी भी आएगी काम
मुलेठी को पानी में भिगोकर या उबालकर पीने पर भी फायदा मिलता है. मुलेठी खांसी, जुकाम और शरीर की सर्दी को दूर करने में मददगार है.
इन चीजों से करें खाने की शुरुआत
योगगुरु बाबा रामदेव सलाह देते हैं कि खाना अनाज से नहीं शुरू नहीं करना चाहिए बल्कि खाना खाने से पहले अनार, पपीता, सेब, बबूगोसा, गाजर, मूली, टमाटर या खीरा खाएं. इन चीजों को या इनमें से किसी एक चीज को खाने के बाद ही भोजन शुरू करें.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- सर्दियों के मौसम में ठंड से बचे रहने के लिए कुछ आम बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. लेयरिंग में कपड़े पहनें यानी एक से ज्यादा गर्म कपड़े Warm Clothes) पहनें. पहली परत थर्मल वियर की हो, उसके बाद स्वेटर और फिर हवा को रोकने वाला कोई कपड़ा.
- स्कार्फ, शॉल या टोपी को बाहर निकलते हुए जरूर पहनें क्योंकि इससे ठंड कानों और सिर पर नहीं लगती. शॉल लपेटने से गर्दन भी ठंड की चपेट में नहीं आती.
- जुराब हमेशा पहनें. इस मौसम में गर्म जुराब और जूते हमेशा पहनकर रखें. घर के अंदर भी जुराब पहनकर रहें.
- घर को गर्म रखना भी जरूरी होता है. खिड़की दरवाजे बंद रखें जिससे ठंडी हवा घर में ना आ सके.
- कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर का उपयोग किया जा सकता है. हीटर से कमरा गर्म रहता है.
- अपने बिस्तर को गर्म रखने के लिए चादर के ऊपर कंबल बिछाया जा सकता है.
- धूप जरूर लें. दिन में कम से कम 15 से 20 मिनट की धूप लें. इससे शरीर में विटामिन डी की कमी भी नहीं होगी. इसके अलावा गर्माहट महसूस करने के लिए जब चाहे तब धूप ली जा सकती है.
- एक्सरसाइज करने पर भी शरीर गर्म रहता है. आप रोजाना योगा या डांस भी कर सकते हैं.
- त्वचा की देखरेख करना ना भूलें. शरीर ड्राई ना हो इसके लिए सही स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए अंजीर खाने के फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
3 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
4 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
5 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
8 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
10 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
12 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines