Breast Cancer 3 Stage And Hina Khan: एक्ट्रेस हिना खान को भला कौन नहीं जानता है? उन्हें लेकर एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है, जिसे खुद हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि वे ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज की शिकार हैं। उनका इलाज चल रहा है तो आइए जानते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर कितना खतरनाक है और इसके शुरुआती संकेतों की कैसे पहचान कर सकते हैं?
स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर खतरनाक
Stage 3 के ब्रेस्ट कैंसर में गांठ 5 सेंटीमीटर से बड़ी होती है। इसमें बगल में गांठ हो सकती है और 60% मामलों में इसका इलाज किया जा सकता है। Chemotherapy, Surgery, Radiation, Hormonal Therapy और Targeted Therapy से उपचार किया जाता है।
क्या होता है ब्रेस्ट कैंसर?
जब ब्रेस्ट के सेल्स तेज गति से अलग-अलग होकर बढ़ने लगते हैं तो ब्रेस्ट में गांठ बन जाती है। अगर लंबे टाइम तक ध्यान नहीं देते हैं तो यही गांठ ट्यूमर का रूप ले लेती है। ब्रेस्ट कैंसर धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगता है। ब्रेस्ट कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसका सही टाइम पर उपचार करना बहुत जरूरी है। इस वजह से पसलियां, मसल्स और कनेक्टिव टिशू पर बुरी तरह से असर होता है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर मौत भी हो सकती है।
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
- ब्रेस्ट में नई गांठ
- ब्रेस्ट के किसी भाग का मोटा होना
- ब्रेस्ट में जलन होना
- ब्रेस्ट की स्किन में लालिमा आना
- निप्पल का अंदर की ओर होना
- निप्पल एरिया में दर्द होना
- निप्पल से खून आना
ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क फैक्टर
- ब्रेस्ट कैंसर की फैमिली हिस्ट्री
- कम उम्र में पीरियड आना
- अधिक उम्र में मेनोपॉज शुरू होना
- शराब पीना
- ज्यादा उम्र में पहला बच्चा पैदा करना
- कभी गर्भवती नहीं होना
- बढ़ती उम्र में भी खतरा
- जेनेटिक DNA बदलाव, जो कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं
- मेनोपॉजल हार्मोन थेरेपी
- मोटापे की समस्या
ब्रेस्ट कैंसर की कैसे करें पहचान?
ब्रेस्ट कैंसर को पहचानने का सबसे अच्छा तरीका होता है मेमोग्राफी कराना। मेमोग्राफी एक एक्स-रे इमेजिंग मेथड है, जिसका इस्तेमाल कैंसर और ब्रेस्ट रोगों का जल्दी पता लगाने के लिए किया जाता है।
कैसे करें सेल्फ एग्जामिनेशन?
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों का पता लगाने के लिए घर पर ही आप अपने ब्रेस्ट को टच करके देखें। अगर कोई गांठ महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से मिल कर इसकी जांच करवाएं। इसके अलावा निप्पल से अगर खून बह रहा है तो इसे इग्नोर न करें, क्योंकि यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है।
ये भी पढ़ें- गर्भनिरोधक गोलियों के 5 साइड इफेक्ट, बिना डॉक्टर की सलाह के न करें इन पिल्स को यूज
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
4 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
5 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
6 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
9 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
11 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
13 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines