Symptoms of Lung Cancer: कैंसर एक जानलेवा बीमारी होती है. इसके कई प्रकार होते हैं, जैसे लंग या फेफड़ों का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और पेट का कैंसर. इन दिनों प्रदूषण काफी बढ़ गया है जो फेफड़ों के कैंसर का कारण हो सकता है. क्या आप जानते हैं फेफड़ों के कैंसर के लक्षण नाखूनों पर भी दिखाई देते हैं? जी हां, फिंगर क्लबिंग को लंग कैंसर का शुरुआती संकेत माना जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
डॉक्टर क्या कहते हैं?
मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अरविंद कुमार बताते हैं कि लंग कैंसर में कई बार कोई भी संकेत दिखाई नहीं देते हैं तो उस वक्त परेशानी बढ़ जाती है. इसके लक्षण काफी अलग-अलग होते हैं, जैसे कि फिंगर क्लबिंग में होता है. उंगलियों और नाखूनों में आने वाले बदलाव भी फेफड़ों के कैंसर का एक संकेत हो सकता है. इसके अलावा, खांसी होना, खांसी के साथ खून वाला बलगम या छाती में दर्द भी इसके लक्षण हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें-कैंसर से बचने के लिए क्या खाना चाहिए? डॉक्टर ने कहा इन 3 फूड्स से Cancer भी डरता है
क्या है फिंगर क्लबिंग?
फिंगर क्लबिंग या नेल क्लबिंग में उंगलियों के शुरुआती हिस्से यानी कि नाखून के नीचे वाली त्वचा में सूजन होना या टेढ़ापन दिखाई देना, ये सभी लंग कैंसर के लक्षण होते हैं. यह संकेत होता है कि आपके फेफड़े संक्रमित हो गए हैं या फिर कैंसर हुआ है. अगर लंग कैंसर होता है तो यह भी इसका शुरुआती लक्षण होता है.
नाखूनों में दिखने वाले लंग कैंसर के लक्षण। Lung Cancer Symptoms on Nails
1.उभरी हुई उंगली- अगर किसी की उंगलियां उभरी हुई हैं या फिर बढ़ी हुई हैं तो यह फेफड़ों के कैंसर का संकेत होता है.
2.नरम नाखून- क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, नेल क्लबिंग में नरम नाखून जैसे संकेत भी दिखते हैं जो फेफड़ों के कैंसर का संकेत होते हैं.
3.सूजन- उंगलियों का फूलना या भारी लगना भी फेफड़ों के कैंसर का संकेत होता है.
4.नाखूनों की बनावट- नाखूनों में लकीरें उभरना, टूटना या बहुत तेजी से बढ़ना भी लंग कैंसर का लक्षण होता है.
5.ठंडी या पीली उंगलियां- अगर किसी के नाखूनों का ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है तो उसकी उंगलियां ठंडी और पीली दिखाई देने लगती हैं.
ये भी पढ़ें-रोज खाली पेट 1 कप आंवला जूस पीना सही या नहीं? डॉक्टर ने बताया सही तरीका
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines