हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मसूड़ों में सूजन को कब नहीं करना चाहिए इग्नोर? एक्सपर्ट से जानें कारण और घरेलू उपाय

मसूड़े हमारे दांतों को सहारा देने वाले नरम ऊतक होते हैं। इनमें सूजन आ जाती है, तो इसे जिंजिवाइटिस या पेरियोडोंटाइटिस कहते हैं, जो एक सामान्य लेकिन कभी-कभी गंभीर दांतों की समस्या हो सकती है। यह समस्या न केवल मुंह की सेहत को प्रभावित करती है, बल्कि इससे शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ता है।

विज्ञापन

मसूड़ों में सूजन दर्दनाक हो सकती है और मसूड़ों की बीमारी का कारण बन सकती है। सामान्य कारणों में खराब ओरल हेल्थ, हार्मोनल चेंजिस और विटामिन्स की कमी शामिल हैं। यदि उपचार न किया जाए, तो मसूड़ों की सूजन गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है, जिसमें दांतों का गिरना भी शामिल है। नमक के पानी से कुल्ला, हल्दी का पेस्ट और लौंग का तेल जैसे घरेलू उपचार सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जबकि गंभीर मामलों में एंटीसेप्टिक माउथवॉश और एंटीबायोटिक्स जैसी दवाएं आवश्यक हो सकती हैं। आइए जानते हैं कब हमें मसूड़ों की सूजन को अवॉइड करने से बचना चाहिए।

मसूड़ों में सूजन के कारण

दांतों की सेहत सही रखने के लिए मसूड़ों की सूजन को अनदेखा करने से बचना चाहिए, इसलिए सबसे पहले जान लेते हैं कि मसूड़ों में सूजन के कारण।

1. दांतों की सफाई में लापरवाही- प्लाक और टार्टर के जमने से बैक्टीरिया मसूड़ों में संक्रमण कर देते हैं।

2. हार्मोनल चेंज- गर्भावस्था, मासिक धर्म और मेनोपॉज के समय हार्मोनल चेंज मसूड़ों को सेंसिटिव बना देते हैं।

3. स्मोकिंग- यह मसूड़ों की ब्लड सप्लाई को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटाता है।

4. खराब पोषण- खाने में विटामिन-C की कमी से भी मसूड़ों में सूजन हो सकती है।

5. दवा के साइड-इफेक्ट्स- कुछ दवाइयां जैसे एंटीहाइपरटेंसिव और एंटीएपिलेप्टिक, मसूड़ों में सूजन को बढ़ावा देती हैं।

6. कुछ बीमारियां- डायबिटीज, एचआईवी/एड्स और कैंसर जैसी बीमारियां भी मसूड़ों की स्थिति को बिगाड़ सकती हैं।

कब मसूड़ों की सूजन हो जाती है गंभीर?

  • अगर सूजन कई दिनों से बनी हुई हो जैसे कि 7-10 दिन से अधिक समय तक बनी रहे, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
  • खून आना, ब्रश या खाने के समय मसूड़ों से खून आने पर भी इग्नोर करने से बचें।
  • अगर मसूड़े छूने पर बहुत दर्द करते हैं या दर्द लगातार बना हुआ है, तो यह संक्रमण या फोड़े का लक्षण हो सकता है।
  • मसूड़ों की बीमारी में मुंह से बदबू आना आम है। अगर यह लगातार बनी रहे, तो जांच जरूर करवाएं।
  • दांत हिलने लगें मसूड़े की गंभीर सूजन हड्डियों को कमजोर कर सकती है, जिससे दांत ढीले होने लगते हैं।
  • चेहरे या जबड़े तक सूजन फैल जाए तो यह एक डेंटल इमरजेंसी हो सकती है।
  • बुखार के साथ सूजन होने का मतलब है कि इंफेक्शन शरीर में फैल रहा है।

मसूड़ों में सूजन के सामान्य लक्षण

  • मसूड़ों का लाल या गहरे रंग का होना।
  • ब्रश करते समय खून आना।
  • मुंह से बदबू आना।
  • मसूड़ों में दर्द या संवेदनशीलता बनी रहना।
  • दांतों में ढीलापन होना।
  • दांतों के बीच खाली जगह का बनना।

क्या है सही उपचार?

डॉ. दिवांशु गुप्ता, क्रिटिकल केयर, सीनियर कंसल्टेंट और प्रभारी, सेप्सिस, ईसीएमओ, एआरडीएस, जयपुर, बताते हैं कि जिंजिवाइटिस या पेरियोडोंटाइटिस जैसी बीमारियों के पीछे जिम्मेदार मसूड़ों की सूजन होती है। मगर इससे बचने के लिए हम पहले से ही कुछ घरेलू उपायों व बचाव के तरीके अपना सकते हैं।

ये घरेलू उपाय आएंगे काम

  • नमक और गुनगुने पानी से गरारे करें।
  • हफ्ते में 1-2 बार बेकिंग सोडा से दांतों को ब्रश करें।
  • एलोवेरा जेल को मसूड़ों पर लगाएं।
  • टी ट्री ऑयल वाला टूथपेस्ट यूज करें।
  • तुलसी और नीम जैसी जड़ी-बूटियों का पेस्ट लगा सकते हैं।

कुछ अन्य बचाव के उपाय

  • दिन में 2 बार ब्रश जरूर करें।
  • रोजाना फ्लॉसिंग भी करें।
  • हर 6 महीने में डेंटिस्ट से चेकअप करवाएं।
  • तम्बाकू और धूम्रपान से बचें।

उपचार में क्या-क्या शामिल हैं?

ग्राफिक्स की मदद से समझें…

स्केलिंग और रूट प्लानिंग, एंटीबायोटिक्स और सर्जरी।

जरूरी सलाह

मसूड़ों में सूजन आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जो समय रहते ध्यान न देने पर दांतों की हानि तक पहुंचा सकती है। यदि सूजन लंबे समय तक बनी रहती है या बार-बार लौटती है, तो तुरंत किसी डेंटिस्ट से सलाह लें।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में छींक किन बीमारियों के संकेत, डॉक्टर के इस घरेलू नुस्खे से मिलेगी राहत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें