Per Me Sujan Aana: बहुत देर तक चलने पर या पैरों की जरूरत से ज्यादा कभी कसरत हो जाए तो पैरों में सूजन नजर आने लगती है. इसके अलावा बढ़ती उम्र में भी पैर अक्सर सूज जाते हैं. लेकिन, पैरों की सूजन (Swollen Feet) किसी गंभीर बीमारी का भी लक्षण हो सकती है. किडनी से लेकर लिवर की दिक्कतों तक में पैरों में सूजन नजर आ सकती है. ऐसे में यहां जानिए पैरों में सूजन होना किस बीमारी का लक्षण होता है और इन बीमारियों को वक्त रहते किस तरह पहचाना जा सकता है.
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से आंखों में कीचड़ आता है? जानिए आंख में कीचड़ आने का कारण क्या है
पैरों में सूजन आना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं?
किडनी की बीमारी – जब किडनी सही तरह से काम नहीं करती तो शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी बाहर नहीं निकाल पाती. ऐसे में पैरों और टखनों में सूजन आ जाती है. इसके साथ ही आंखों के नीचे सूजन आती है, थकान होने लगती है और पेशाब में कमी आती है सो अलग.
दिल की बामारी – दिल कमजोर होने पर खून को सही तरह से पंप नहीं कर पाता है. इससे खून नसों में वापस जमा होने लगता है और कई बार टखने और पांव इस वजह से सूजे हुए नजर आने लगते हैं.
लिवर की बीमारी – लिवर में समस्या (Liver Disease) होने पर एल्बूमिन प्रोटीन का स्तर कम हो जाता है, जो खून को नसों के अंदर रखने में मदद करता है. इसकी कमी से तरल पदार्थ बाहर निकलकर पैरों के ऊतकों में जमा हो जाता है और पैर सूजे हुए नजर आते हैं.
नसों की समस्या – पैरों की नसों के वॉल्व कमजोर होने पर खून नीचे से वापस दिल तक नहीं पहुंच पाता और पैरों में ही जमा होने लगता है.
खून का थक्का – अगर पैर की किसी गहरी नस में खून का थक्का जम जाए, तो खून का बहाव रुक जाता है.
डॉक्टर को कब दिखाना जरूरी है
- अगर पैरों की सूजन के साथ ही कोई और लक्षण नजर आए तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.
- पैरों में सूजन के साथ ही अगर सीने में दर्द होने लगे.
- सांस लेने में दिक्कत होना.
- पैर में सूजन होने के साथ ही सूजन वाला हिस्सा लाल दिखना या गर्म रहना.
- अगर सूजन वाली जगह पर गड्ढा बन रहा है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं.
यह भी पढे़ें- क्या स्वेटर पहनकर सोना ठीक है? यहां जानिए जैकेट, Sweater या जुराब पहनकर सोने पर क्या होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
साइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
14 mins agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
16 mins agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
2 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
3 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
22 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
23 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines