आजकल लोग शुगर जैसी बीमारी से बचने के लिए शुगर फ्री चीजों का इस्तेमाल करते हैं. कई बार वजन बढ़ने के डर से लोग मीठा ही खाना छोड़ देते हैं. इसके बजाय डाइट में शुगर फ्री चीजों का सेवन करते हैं, क्योंकि लोगों को लगता है कि इससे वजन नहीं बढ़ता. मगर ऐसा नहीं है क्योंकि इसको लेकर फ्रंटियर्स ऑफ न्यूट्रिशन जर्नल में छपी रिसर्च बताती है कि आर्टिफिशियल स्वीटनर खाने वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा लगभग 31% तक बढ़ जाता है. इसलिए सिर्फ कैलोरी कम या हेल्दी ऑप्शन को समझकर आर्टिफिशियल स्वीटनर लेना ठीक नहीं. वहीं अगर आप ले रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से बात करना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- क्या रोज लहसुन खाने से कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल? पढ़ें क्या कहती है रिसर्च
क्या थी रिसर्च?
इस रिपोर्ट को ऑस्ट्रेलियाई स्टडी में 36000 से अधिक लोगों को करीब 14 साल तक ट्रैक किया गया था. रोजाना आर्टिफिशियल स्वीटनर वाला सॉफ्ट ड्रिंक लेने वालों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 31 से 38 परसेंट ज्यादा पाया गया. बता दें कि यह एक तरह की ऑब्जर्वेशनल स्टडी थी.
मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है असर
कई लोग ब्लड शुगर या मोटापे के शिकार हो जाते हैं. इसलिए लोग चीनी छोड़कर केमिकल्स वाली शुगर फ्री चीजों का सहारा लेते हैं. अगर इन चीजों को लंबे वक्त तक लिया जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है और इसका असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है.
रोजाना एक डाइट ड्रिंक से कितना बढ़ सकता है खतरा?
स्टडी के मुताबिक, रोजाना एक कैन आर्टिफिशियल स्वीटनर वाला सॉफ्ट ड्रिंक पीने वालों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा उन लोगों की तुलना में 38% ज्यादा पाया गया, जो ऐसे ड्रिंक्स का सेवन नहीं करते थे. वहीं, नॉर्मल शुगर वाली सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 28% था.
शरीर पर क्या असर पड़ता है?
अगर आप शुगर फ्री जैसी चीजें लेते हैं तो आपके शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसका असर सीधा पेट पर पड़ सकता है.
- यह पेट के अंदर मौजूद बैक्टीरिया की संख्या को बिगाड़ सकते हैं. इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी कमजोर हो सकता है. इसलिए ज्यादातर लोगों को इससे परहेज करना चाहिए.
- आंतों का संतुलन बिगड़ने से भी बॉडी पर काफी असर पड़ता है. यह धीरे-धीरे शरीर में सूजन पैदा करती है और डायबिटीज या मेटाबॉलिक डिसऑर्डर जैसी परेशानी पैदा कर सकती है.
- दिमाग को मीठे का सिग्नल तो मिलता है लेकिन असली कैलोरी नहीं मिलती. इसलिए हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं और इंसान को बार-बार कुछ न कुछ खाने के लिए जाता है.
इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी रहती है कब्ज की समस्या? बाबा रामदेव से जानिए कैसे साफ होगा आपका पेट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
World Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
7 mins agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
13 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
19 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
21 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
23 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
23 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 day agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines