Swami Ramdev Thyroid Tips: बिना दवा के थायरॉइड से मिलेगा छुटकारा! करें ये योगासन

Swami Ramdev Thyroid Tips: थायरॉइड से पीड़ित लोग दवाओं का सहारा लेना बंद कर दें क्योंकि बाबा रामदेव ने योग के जरिए इस समस्या से छुटकारा पाने का रास्ता ढूंढ निकाला है। इन आसनों की मदद से पाए राहत।

Swami Ramdev Thyroid Tips

Swami Ramdev Thyroid Tips

Swami Ramdev Thyroid Tips: अगर आप थायरॉइड की बीमारी से परेशान हैं, तो दवा खाते होंगे। यह लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है, जिससे दुनियाभर में कई लोग परेशान हैं। भारत में भी यह बीमारी काफी सक्रिय है, खासतौर पर महिलाएं। थायरॉयड की समस्याओं जैसे हाइपोथायरॉयडिज्म को नियंत्रित करने और स्वस्थ रहने के लिए योग एक प्रभावी और कारगर उपाय हो सकता है। योग इसलिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसके शरीर पर किसी प्रकार के अन्य साइड-इफेक्ट नहीं होते हैं। योग एक प्रकार के और भी लाभ हमें दे सकता है। बाबा रामदेव ने भी अपने कई योगा सेशन में थायरॉयड के लिए विशेष आसनों और प्राणायामों के बारे में बताया है। हम आपको उन्हीं के द्वारा बताए गए कुछ आसनों के बारे में बता रहे हैं, जो थायरॉइड पेशेंट्स के लिए फायदेमंद होंगे।

विज्ञापन

इन आसनों से दूर करें थायरॉइड की समस्या

1. सिंहासन

विज्ञापन

सिंहासन गले और गर्दन के एरिया के लिए बेनेफिशियल होता है। यह आसन थायरॉयड ग्लैंड्स की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इस आसन के दौरान गले की मांसपेशियों पर खिंचाव होता है, जो थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करता है और उसकी कार्यक्षमता को सुधारता है। इस आसन को करने से गले का तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है।

विज्ञापन

2. ऊष्टासन

ऊष्टासन भी एक प्रभावी आसन है जो थायरॉयड ग्लैंड्स को एक्टिव रखने में मदद करता है। यह आसन गर्दन और गले के आस-पास के क्षेत्र को फायदा देता है, जिससे थायरॉयड ग्रंथि पर पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ता है। इस आसन को करने से हार्मोनल इंबैलेंस भी संतुलित रहता है। साथ ही, इस आसन को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

विज्ञापन

3. मत्स्यासन

मत्स्यासन को उत्तम आसन माना जाता है जो थायरॉयड और पैराथायरॉयड वाले ग्लैंड्स को सक्रिय रखता है। यह आसन थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करता है और कार्यप्रणाली में सुधार लाता है। इस आसन को करने से गर्दन और कंधों में लचीलापन बढ़ता है, मानसिक शांति प्रदान करता है और तनाव को कम करता है।

विज्ञापन

4. सर्वांगासन

बाबा रामदेव बताते हैं कि यह आसन अत्यधिक प्रभावी है जो थायरॉयड से होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करता है। यह आसन थायरॉयड और अन्य ग्रंथियों के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़िया रखता है, जिससे उनकी काम करने की प्रणाली में भी सुधार होता है। इस आसन को करने से तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

5. हलासन

विज्ञापन

हलासन थायरॉयड ग्लैंड्स को उत्तेजित करने के लिए एक महत्वपूर्ण आसन है, जो खासतौर पर गर्दन और गले के क्षेत्र को एक्टिव करता है। यह आसन थायरॉयड के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाता है और शरीर के अन्य हिस्सों में खिंचाव को बढ़ाता है।

स्वामी रामदेव कहते हैं कि थायरॉइड के मरीजों को इन आसनों को अपनी डेली लाइफ में शामिल करना चाहिए। इन आसनों को कम से कम 5-5 बार करें। साथ ही, कपालभाती का अभ्यास भी करें। इसके अलावा, धनिए का पानी पीना भी सही रहेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ