हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हीमोग्लोबिन बढ़ाएगा स्वामी रामदेव का ये फॉर्मूला, 7 से 14 दिन तक करना पड़ेगा ये काम

Swami Ramdev Health Tips: खून या हीमोग्लोबिन कम होने से आप गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं। हम आपको स्वामी रामदेव का एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं, जिसे सिर्फ 7 दिन फॉलो करके आप 7 से 14 हीमोग्लोबिन तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
Swami Ramdev Health Tips

Swami Ramdev Health Tips: थकान, कमजोरी, खून की कमी होना या जल्दी बीमार होना लक्षण है कि आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो रही है। अगर स्थिति गंभीर हो जाए, तो एनीमिया भी हो सकता है। यह खून से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें आपकी स्किन का रंग पीला पड़ने लगता है। हेयरफॉल होने लगता है। दरअसल, इस बीमारी में शरीर के अंदर RBC यानी रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है। खून की कमी से शरीर के अंदर ऑक्सीजन सप्लाई भी बाधित होती है। आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं खून बढ़ाने का फॉर्मूला। सिर्फ 1 हफ्ते में बढ़ जाएगा लेवल।

स्वामी रामदेव अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर सेहत और योग से जुड़ी टिप्स के वीडियो लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। हीमोग्लोबिन को 7 से 14 तक पहुंचाने के लिए आपको बाबा रामदेव का यह देसी ड्रिंक सिर्फ 7 दिनों तक पीना होगा।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

विज्ञापन

कितनी फायदेमंद है यह ड्रिंक?

बाबा रामदेव ने वीडियो में बताया है कि यह उपाय सिर्फ एक हफ्ते के अंदर-अंदर हीमोग्लोबिन के लेवल 7 से बढ़ाकर 14 तक कर सकता है। स्वामी जी ने यह भी कहा है कि यह ऐसा नुस्खा उन्होंने खुद पर भी आजमाकर देखा हुआ है, इसलिए इस ड्रिंक को लेकर यह दावा कर रहे हैं। स्वामी जी कहते हैं कि इस नुस्खे को वह अक्सर फॉलो करते हैं और हर बार उन्हें रिजल्ट अच्छा ही मिल जाता है।

ड्रिंक बनाने का तरीका?

इस हीमोग्लोबिन स्पेशल ड्रिंक को बनाने के लिए आपको गाजर, अनार और चुकंदर लेना होगा। इन सभी चीजों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अनार को भी छिलकर दाने अलग-अलग कर लें। अब मिक्सर जार में इन चीजों को मिलाकर इनका रस निकाल लें। यह ड्रिंक आपको रोजाना 7 दिनों तक पीना होगा। सिर्फ 1 सप्ताह में बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन।

विज्ञापन

खून की कमी होने के संकेत क्या है?

  1. थकान और कमजोरी महसूस होना।
  2. सांस लेने में परेशानी होना।
  3. छाती में दर्द होना।
  4. मांसपेशियों और हड्डियों में भी दर्द होना।
  5. सर्दियों के मौसम में अगर पैर हमेशा ठंडे रहते हैं, तो यह भी संकेत है कि शरीर में खून की कमी हो रही है।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola