सर्दी में जुकाम-खांसी रहेगी कोसों दूर! ट्राई करें स्वामी रामदेव का ये रामबाण उपाय

Swami Ramdev Health Tips: सर्दियां लगभग शुरू हो ही गई हैं। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। योगगुरु बाबा रामदेव से जानिए इसका तोड़।

health tips for cold cough

Swami Ramdev Health Tips: दिसंबर का पहला हफ्ता ठंड को नए पड़ाव पर ले आया है। हर दिन ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 तारीख के बाद से ठंड और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। तापमान गिरना यानी सेहत पर भी प्रभाव पड़ना। मौसम में बदलाव होते हैं, सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसा अक्सर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के साथ ज्यादा होता है। स्वामी रामदेव जी से जानिए इस समस्या का जबरदस्त इलाज। उनका यह अचूक उपाय न सिर्फ सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से बचाएगा, बल्कि रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं को भी मजबूत करेगा।

विज्ञापन

स्वामी रामदेव अपने यूट्यूब पेज पर लोगों के साथ सेहत से संबंधित टिप्स और योगा टिप्स शेयर करते रहते हैं। बीमारियों से सेफ रहने का यह रामबाण उपाय भी उन्होंने इस हैंडल पर शेयर किया हुआ है।

विज्ञापन

क्या है यह उपाय?

बाबा रामदेव ने एक ऐसी ड्रिंक या सरल भाषा में कहें, तो काढ़े की रेसिपी बताई है, जिसे 1 गिलास रोजाना इस मौसम में पीने से गले से लेकर फेफड़ों की सफाई होगी। पेट की सफाई होगी और शरीर भी डिटॉक्स होता है। गुरुदेव कहते हैं कि तुलसी का पौधा हर किसी के घर में होता है। यह काढ़ा भी तुलसी के पत्तों से बनाया गया है।

विज्ञापन
health tips for cold cough

photo credit-freepik

इसे कैसे बनाएं?

सबसे पहले आपको तुलसी के कुछ पत्तों को लेना होगा। अब इसमें अदरक के टुकड़े डालने होंगे। 2-3 लौंग और काली मिर्च का पाउडर बना लें। अब सभी चीजों को 1 कप पानी के साथ अच्छे से उबाल लें। इस काढ़े का सेवन दिन में 1 बार जरूर करें। इसे हर्बल टी की तरह भी पिया जा सकता है।

विज्ञापन

कैसे फायदेमंद है यह काढ़ा?

  • तुलसी के पत्ते एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इसके पत्ते श्वास संबंधी रोगों में भी राहत दिलाते हैं।
  • लौंग भी गले की सूजन और खराश को कम करता है। वहीं, काली मिर्च से डिटॉक्स होता है।
  • अदरक खाने से सूजन की समस्या कम होती है। लंग्स में जमा बलगम साफ होता है।
  • ऐसे में इन चीजों का काढ़ा बनाकर पीना बेहद लाभकारी हो सकता है, खासतौर पर इस मौसम में।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ