सुबह की शुरुआत अगर कुछ मिनट योग और एक्सरसाइज से की जाए तो शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिल सकती है. सूर्य नमस्कार ऐसा ही एक योग अभ्यास है, जिसमें कई आसनों को एक क्रम में किया जाता है. इसमें शरीर को आगे-पीछे मोड़ने, स्ट्रेच करने और अपने वजन को संभालने वाली अलग-अलग एक्सरसाइज शामिल होती हैं. इसलिए इसका असर शरीर की कई मांसपेशियों के साथ-साथ दिल और दिमाग पर भी पड़ सकता है. इसको लेकर योग गुरु स्वामी रामदेव का कहना है कि सुबह के वक्त इस आसन को करना फायदेमंद हो सकता है. अगर सूर्य नमस्कार को नियमित योग अभ्यास का हिस्सा बनाया जाए तो शरीर की कई परेशानियां हल होती रहेंगी. साथ ही, जो लोग एक्सरसाइज की शुरुआत कर रहे हैं या जिनके पास ज्यादा समय नहीं है, उनके लिए सूर्य नमस्कार के कई राउंड फायदेमंद हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
सूर्य नमस्कार करने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?
सूर्य नमस्कार में लगातार मूवमेंट, सांसों का तालमेल, बैलेंस, कोआर्डिनेशन और शरीर की मूवमेंट कई तरह से फायदा देने का काम करती है. इस दौरान आगे झुकने और पीछे स्ट्रेच करने वाली मुद्राओं भी की जाती हैं, जो दिल, दिमाग, पीठ, पेट और मसल्स को इफेक्ट करती हैं. इसलिए इस आसन को रोजाना करने की सलाह दी जाती है.
सुबह ही क्यों करें सूर्य नमस्कार?
सूर्य नमस्कार पारंपरिक रूप से सुबह किया जाता है. सुबह इसे करने से दिन की शुरुआत अच्छी तरह से हो जाती है और शरीर की कई हिस्से एक्टिव हो जाते हैं. वहीं, इस आसन को सूरज के सामने करने पर उसकी रोशनी, एनर्जी और जिंदगी देने वाली शक्ति का प्रतीक माना जाता है. इससे मन को बहुत ही शांति मिलती है, जिसे करने से महसूस किया जा सकता है.
कितने सूर्य नमस्कार से करें शुरुआत?
अगर आपने पहले कभी सूर्य नमस्कार नहीं किया है तो शुरुआत धीरे-धीरे करें. पहले आसनों की सही पोजीशन और सांस लेने का तरीका समझें. इसके बाद, अपनी एनर्जी और टाइम के हिसाब से राउंड और गति बढ़ाई जा सकती है. शुरुआत में एक आसन करना बेस्ट हो सकता है, फिर 2 से 3 आसन करना हेल्थ के हिसाब से बेस्ट रहता है.
दिल के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है सूर्य नमस्कार?
सूर्य नमस्कार को अगर लगातार तेज गति से किया जाए तो इससे दिल की धड़कन और सांस लेने की स्पीड बढ़ सकती है. एक स्टडी में भी बताया गया है कि सूर्य नमस्कार के चार राउंड करने वाले हेल्दी लोगों में 80 परसेंट की ग्रोथ देखी गई. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर इंसान के लिए सूर्य नमस्कार कार्डियो एक्सरसाइज से अच्छा ऑप्शन है. इसका असर इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कितनी गति से, कितने समय और कितने राउंड किया जा रहा है.
मांसपेशियों के लिए भी हो सकता है फायदेमंद
सूर्य नमस्कार में हाथ, कंधे, पीठ, पेट और पैरों की मांसपेशियां अलग-अलग मूवमेंट के दौरान काम करती हैं यानी यह सिर्फ फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने वाला योग नहीं है, बल्कि इसमें स्ट्रेंथ और मसल्स भी काफी मजबूत होते हैं. एक अध्ययन में सूर्य नमस्कार के रोजाना अभ्यास के बाद मसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार देखा जा सकता है. इसलिए आप फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए योग को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
36 mins ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 hr agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
3 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
5 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
7 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
23 hrs agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoसिर्फ गेहूं ही नहीं, आज से ट्राई करें ये 5 हेल्दी आटे, सेहत को मिलेंगे कई शानदार फायदे
1 day agoबिना डाइटिंग या जिम के अचानक घट गया 5 किलो वजन? शरीर के इन अनचाहे बदलावों को कभी न समझें मामूली कमजोरी
1 day agoPM मोदी ने बताया आंवला है सेहत का खजाना! जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Baba Ramdev
First published on:
Know More: Editorial Guidelines