विटामिन्स-मिनरल्स साथ लेना सही या नहीं? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Vitamin and Mineral Combination Side Effects: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इसकी कमी होने पर हम दवाओं या सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि हर तरह के सप्लीमेंट लेना और किसी के साथ किसी और कॉम्बो को लेना हानिकारक हो सकता है? जानिए ऐसे ही कॉम्बिनेशनों के बारे में…

Supplements Combination Side Effects

Supplements Combination Side Effects

विज्ञापन

Supplements Combination Side Effects: सेहत अच्छी रखने के लिए शरीर में पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए। अगर किसी तत्व की शरीर में कमी हो रही हो तो उसके लिए दवाएं लेनी पड़ती हैं। अक्सर, हम इन दवाओं को बिना डॉक्टर की परामर्श के ले लेते हैं, मगर ऐसा करना सही नहीं होता है। हम अनजाने में ऐसी दवाएं साथ ले लेते हैं, जो शायद आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। जानिए ऐसी ही दवाओं और उनके गलत कॉम्बिनेशन के बारे में…

कैल्शियम और आयरन

कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है, लेकिन इनके साथ आयरन या कोई और मिनरल लेना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि कैल्शियम सप्लीमेंट इसके अवशोषण को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
supplement combination

supplement combination

विटामिन सी और विटामिन बी-12

विटामिन सी इम्यूनिटी के लिए एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट होता है। विटामिन बी-12 आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि इन दोनों सप्लीमेंट्स को साथ लेने से विटामिन बी-12 का असर कम हो सकता है। इसे खाने का सही तरीका है कि दोनों सप्लीमेंट के बीच 2-3 घंटे का गैप रहे।

फोलिक एसिड और विटामिन बी-12

यह दोनों विटामिन शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। फोलिक एसिड एक प्रकार का विटामिन ही होता है। ज्यादा फोलिक एसिड के सेवन से विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण नजर नहीं आते हैं, जिससे बाद में शरीर को नुकसान होने लगता है।

विज्ञापन

कॉपर और जिंक

कॉपर और जिंक दोनों ही मिनरल्स होते हैं। इसकी पूर्ति हमारे खाने से ही हो जाती है। कॉपर ब्रेन ग्रोथ के लिए जरूरी होता है। जिंक किसी भी ट्रीटमेंट के लिए जरूरी मिनरल माना जाता है। दोनों सप्लीमेंट्स को एक ही समय पर लेने से पाचन में दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन

सप्लीमेंट लेने का सही तरीका क्या है?

अगर आप सप्लीमेंट ले रहे हैं तो ध्यान रखें कि एकसाथ सभी सप्लीमेंट नहीं लेने हैं। आप इन सप्लीमेंट्स का समय अलग-अलग कर लें। जैसे कि नाश्ते में कैल्शियम लिया हो तो रात के समय आयरन सप्लीमेंट का सेवन करें।

कैसे पूरी करें कमी?

हालांकि सप्लीमेंट से पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है, लेकिन यह लंबे समय के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। आपको इसकी बजाय खाना, उस तत्व से भरपूर फूड आइटम खानी चाहिए। वह आपको प्राकृतिक तरीके से फायदा पहुंचाएंगे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ