Sunlight Benefits: क्या आपको याद है कि आप कब सुबह की धूप में बैठे थे। सुबह की धूप से आपको वह सब मिलता है जो आपकी अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। खासकर बड़े शहरों में रहने वाले लोगों में सुबह के टाइम इतनी फुर्सत नहीं मिलती कि सारे काम छोड़ धूप में खाली बैठें रहें। लेकिन अगर रोज़ कुछ देर धूप में बैठा जाए तो आपको फायदा भी हो सकता है। यह ब्लड प्रेशर को मैनेज करने से लेकर डायबिटीज़ मोटापा जैसी बीमारियों से बचा भी सकती है।
ज़्यादा देर धूप में खड़े रहने से आपको कई तरह की दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि, साथ ही यह भी याद रखना ज़रूरी है कि हमारी सेहत और विकास के लिए सूरज की रोशनी कितनी जरूरी है। एक समय में सनबाथिंग को एक तरह का योग माना जाता था, जिसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता था।
विटामिन-डी को मिलता है बढ़ावा
सभी जानते हैं कि विटामिन-डी हमें सूरज से मिलता है, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। विटामिन-डी हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है।
प्रोस्टेट कैंसर से बचा सकता है- अगर धूप से अक्सर बचते हैं, तो आपको प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। सूर्य के प्रकाश की कमी से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है
सूरज की किरणें कोर्टिसोल के लेवल को कम करती हैं- तनाव के हार्मोन को ‘कोर्टिसोल’ के रूप में जाना जाता है। यह आपकी भूख को बढ़ा सकता है और हाई कोर्टिसोल के लेवल से वजन बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- हर पेरेंट्स के लिए बेहद अहम खबर, बच्चों में दिखें ऐसे संकेत तो घबराएं नहीं
अवसाद के लिए सूरज की रोशनी- सूरज की रोशनी उन लोगों की मदद कर सकती है जो धूप कम निकलने के कारण एक तरह का डिप्रेशन हो सकता है, जिसे सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) कहा जाता है।
सूरज की रोशनी की कमी- सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से, शरीर के नाइट्रोजन ऑक्साइड के भंडार बल्ड फ्लो में निकल जाते हैं, जिससे बीपी कम हो जाता है।
सूरज की रोशनी- विटामिन-डी का डायबिटीज में पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। कम उम्र से ही विटामिन-डी के सेवन से टाइप-1 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।
अस्थमा
वज़न घटाने में मदद- धूप का एक और कमाल का लाभ यह है कि यह वजन को कम करने में भी मदद कर सकती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
29 mins agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
17 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
22 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines