हर पेरेंट्स के लिए अहम खबर, बच्चों में दिखें ऐसे संकेत तो घबराएं नहीं
Edited By Deepti Sharma

hand, foot and mouth disease
Edited By Deepti Sharma

hand, foot and mouth disease
Hand,Foot & Mouth Disease: हैंड फुट एंड माउथ डिजीज (HFMD)वायरस से फैलने वाली आम बीमारी है जो बच्चों पर ज्यादा असर करती है। इसके लक्षणों में फीवर, मुंह के छाले और हाथ पैर और बटक्स पर रैशेज शामिल होते हैं। यह बहुत संक्रामक होता है लेकिन देखभाल करने से खुद ठीक हो जाता है। हालांकि,बच्चों के साथ साथ बड़े भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। हैंड फुट माउथ डिजीज काफी खतरनाक बीमारी है। कमजोर इम्युनिटी वाले बच्चे इसका ज्यादा शिकार होते हैं।
बुखार- आमतौर पर इसकी शुरुआत तेज बुखार से होती है, ये इसके शुरुआती लक्षण हैं।
गला सूखना- इस बीमारी से पीड़ित बच्चों में गला सूखने परेशानी हो सकती है।
मुंह के छाले- मुंह में छाले हो सकते हैं, जिनमें दर्द होता है।
शरीर पर रैशेज होना।
भूख नहीं लगना- मुंह के छालों के कारण कुछ भी खाने या पीने का मन नहीं करता है।
इस बीमारी के लक्षण तीन से सात दिन में दिखाई देते हैं। इस दौरान, भले ही पीड़ित व्यक्ति में कोई लक्षण दिखाई न दे, लेकिन वह बीमारी के वायरस को फैला सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: